Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
इंडियन स्टाइल में बनाइये मसाला चिकन फ्राइ
जब बात चिकन की आती है तो मुंह में अपने आप ही पानी आ जाता है। वैसे तो आपने कई तरह के चिकन खाएं होंगे लेकिन अगर आप सड़क किनारे मिलने वाला इंडियन स्टाइल में बना मसाला चिकन फ्राई खाएंगे तो आप बिना उंगनियां चाटे नहीं रह सकेगे। यह खाने में बड़ा ही तीखा होता है क्योंकि इसमें खूब सारी हरी और लाल मिर्च मिलाई जाती है। इसलिये अगर आप को तेज मिर्च वाला खाना पसंद नहीं है, तो इसे खाने की हिम्मत मत करियेगा। तो आइये अब बिना देर किये हुए बनाते हैं यह स्पेशल इंडियन स्टाइल का मसाला चिकन फ्राई।

सामग्री-
चिकन पीस मीडियम 1
प्याज कटे हुए 1
लहसुन 5
कटी हरी मिर्च 5
नींबू रस 2 चम्मच
बेसन 2 कप
लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
जीरा पाउडर 1 चम्मच
हरी धनिया कटी हुई 2 चम्मच
कड़ी पत्ता 5-6
तेल 4 चम्मच
नमक स्वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले चिकन पीस में किसी सलाई या फॉर्क की मदद से छेद कर दें जिससे वह सारे मसालों को अपने अंदर सोख ले।
अब चिकन को नमक, लाल मिर्च पाउडर और नींबू के रस से मैरिनेट करें और फ्रिज में करीबन एक घंटे के लिये रख दें। एक
कटोरा लें और उसमें बेसन, हरी मिर्च, प्याज, कुचले हुए लहसुन, कड़ी पत्ता, हरी धनिया और जीरा पाउडर एक साथ मिला कर
आधा कप पानी डाल लें और पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट में चिकन पीस को अच्छी तरह से लपेट लें। अब एक पैन लें
और उसमें तेल डाल कर गरम करें। जब तेल बिल्कुल गरम हो जाए तब उसमें चिकन पीस को फ्राई करें। चिकन को 10-15
मिनट तक ढक्कन ढांक कर लो फ्लेम पर पकाएं। लीजिये तैयार हो गया आपका फ्राईड चिकन, अब इसको कटे हुए प्याज के
छल्लों और कटे हुए टमाटर के साथ सजा कर परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
