Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
महमानों को बना कर खिलाएं कीमा मटर
कहते हैं कीमा मटर पर्सिया की डिश है जो भारत में लाई गई थी। इस रेसिपी में अन्य मीट जैसे, चिकन और टर्की आदि का भी प्रयोग किया जा सकता है। आप ने शायद मटर डाल कर कभी भी कीमा तैयार नहीं किया होगा पर आज हम आपको कुछ हट के सिखाएंगे।
कीमा मटर रेसिपी बनाने में बड़ी ही आसान है और बिल्कुल ही अलग तरीके से बनाई जाती है। आप चाहें तो इसे पार्टी आदि में घर पर बना कर महमानों को खिला सकते हैं। यकीन मानिये कि महमान आपकी तारीफ किये बिना खुद को रोक नहीं पाएंगे। अब आइये देखतें हैं कीमा मटर की रेसिपी किस विधि से बनाई जा सकती है।

कितने- 4 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 40 मिनट
स्वाद में बेमिसाल दिल्ली का तवा मटन
सामग्री-
मटन- 1/2 किलो मसला हुआ
हरी मटर- 1/2 कप
जैतून तेल- 6 चम्मच
हरी मिर्च- 2-3
जीरा- 1 चम्मच
कटी प्याज- 2 बड़ी
अदरक पेस्ट- 1/2 चम्मच
लहसुन पेस्ट- 1/2 चम्मच
टमाटर - 2 मध्यम, कटे हुए
नमक- स्वादअुनसार
धनिया पावडर- 1 चम्मच
हल्दी पावडर- 1/4 चम्मच
गरम मसाला - 1/2 चम्मच
ताजी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि -
पैन में ऑलिव ऑइल गरम करें।
उसमें हरी मिर्च सौते करें, फिर जीर डालें।
उसके बाद कटी प्याज डाल कर गोल्डन ब्राउन करें।
अब अदरक और लहसुन पेस्ट को 1 मिनट के लिये सौते करें।
फिर टमाटर और नमक मिलाएं।
पैन में ढक्कन लगा दें और 5 मिनट तक पकाएं।
उसके बाद इसमें लाल मिर्च पावडर, हरी धनिया पावडर और हल्दी मिलाएं।
इसे चलाती रहें और बाद में मसला हुआ मटन डाल कर 2 मिनट तक पकाएं।
फिर आधा कप पानी डाल कर पैन को ढंक कर आंच धीमी कर दें और 15 से 20 मिनट तक पकाएं।
जब मटन पक जाए और पानी सूख जाए तब उसमें मटर और गरम मसाला पावडर छिड़क कर दो मिनट पकाएं और गैस बंद कर दें।
ऊप रसे हरी धनिया छिड़के औ चपाती या चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
