Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
केरला स्टाइल प्रॉन पेपर फ्राई
Non Veg
oi-Staff
By Herman Vaz
अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं तो किसी दिन सीफूड खाना कैसा रहेगा? सीफूड यानी की झींगा मछली जिसे हम प्रॉन के नाम से पुकारते हैं। प्रॉन एक समुद्री भेाजन के रूप में बहुत ज्यादा पसंद की जाती है। इसका नियमित सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं, दिमाग तेज होता है, वजन नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारी में रोक लग जाती है।
तो इतने स्वास्थ्य लाभ जानने के बाद क्या आप इसकी डिश नहीं बनाना चाहेंगे। अगर हां, तो आपको केरला स्टाइल प्रॉन पेपर फ्राई जरुर बनानी चाहिये। इसे बनाने के लिये बहुत सारे मसालों का प्रयोग किया जाता है जिससे इसका स्वाद निखर कर आता है। यह काफी रसेदार बन जाती है और इसका स्वाद भूले नहीं भूलता। तो आइये देखते हैं केरला स्टाइल प्रॉन पेपर फ्राई बनाने कि विधि-

सामग्री-
- प्रॉन- 250 ग्राम
- हरी मिर्च- 4
- अदरक- 25 ग्राम
- लहसुन- 25 ग्राम
- लाल प्याज- 1
- कडी पत्ते- 3 डंठल
- सूखी गरी- 3 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चमच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चमच
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्म
- तेल- जरुरतअनुसार
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले प्रॉन को अच्छी तरह से साफ कर के उसके कांटे निकाल लीजिये। फिर प्रॉन को मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च लगा कर मैरीनेट कर लें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें कडी पत्ते और प्याज डालें।
- तब तक भूनिये जब तक कि प्याज अच्छी तरह से पक ना जाए।
- अब इसमें लहसुन अदरक, हरी मिर्च का मिश्रण डाल कर पकाइये।
- फिर मैरीनेट किये हुए प्रॉन डाल कर मिक्स करें।
- फिर नमक डालिये।
- इसे तब तक पकाइये जब तक कि प्रॉन ब्राउन ना हो जाए। पर हां, प्रॉन को ओवरकुकर ना करें। केवल 2-3 मिनट ही पकाएं।
- अब इसे गार्निश करने के लिये इसपर नारियल घिस कर डालिये और चपाती या चावल के साथ सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Kerala Style Prawn Pepper Fry
Story first published: Monday, November 25, 2013, 13:04 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2013



Click it and Unblock the Notifications
