Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
टेस्टी प्रॉन करी मिंट
गर्मियों के दिनों में हमें कुछ ऐसा खाना चाहिये जिसको खा कर हमारे पेट में न ही जलन हो और ना ही तकलीफ पैदा हो। इसलिये हमें अपने खाने में ऐसी साग्रियां मिलानी चाहिये जो पेट में जा कर ठंडक का एहसास पैदा करे। अब अगर आपको सी फूड खाना बड़ा पसंद है तो आप प्रॉन का चुन सकते हैं, जिसमें पुदीना और धनिया दोनों पड़ता है।
यह प्रॉन करी मिंट के नाम से जानी जाती है, इसे आप तब बना सकती हैं जब आपके घर पर कोई महमान आ रहे हो। आइये देखते हैं कैसे बनाई जाती है प्रॉन करी विधि मिंट।

कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
टाइगर प्रॉन- 200 ग्राम
पुदीना पत्ती- 1 गुच्छा
धनिया पत्ती- 1/2 गुच्छा
लहसुन- 5
अदरक- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 1-2
प्याज- 2
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच
नारियल दूध- 100 एमएल
नींबू रस- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 1/2 कप
विधि-
- पहले प्रॉन को अच्छे से धोएं और उसे नींबू रस और नमक के साथ मिला कर मैरीनेट कर दें।
- पुदीने और धनिये को धो कर हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक लहसुन और स्लाइस में कटी प्याज के साथ मिला कर पेस्ट बना लें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज का पेस्ट डालें और पकाएं।
- अब तैयारी पुदीने और धनिये का पेस्ट डालें और कुछ मिनट पकाएं।
- अब धीरे से नारियल दूध मिला कर मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- फिर मिश्रण में प्रॉन डाल कर मिनट भर पकाएं।
- उसके बाद नमक और 1 कप पानी डाल कर हल्की आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- जब हो जाए तब आंच बंद कर दें और पुदीने की पत्ती से सजाएं और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
