Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चटपटे मसालों से भरा कीमा कलेजी
सेंट्रल इंडिया में कीमा कलेजी एक परंपरागत व्यंजन माना जाता है। यह नॉन वेज डिश, पिसे हुए मीट और मटन का इस्तमाल किया जाता है। साथ ही अवधी स्टाइल को लाने के लिये इसमें दही और मसालों का भी भरवूर इस्तमाल होता है। यह डिश कैलोरी में बहुत ज्यादा होती है क्योंकि इसमें घी का भी प्रयोग होता है। तो आइये देखते हैं इस नॉन वेज डिश को बनाने का तरीका क्या है।

सामग्री-
750 ग्राम कीमा या पिसा मटन
250 ग्राम कलेजी
3 कटे प्याज
2 इंच अदरक
8 लहसुन
4 कटी हरी मिर्च
1 चम्मच - जीरा
10 काली मिर्च
4 इलायची
4 लौंग
1 इंच दालचीनी
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच हरा धनिया पाउडर
1 कटा टमाटर
2 चम्मच दही
1 तेज पत्ता
2 चम्मच हरी धनिया
2 चम्मच तेल
2 चम्मच घी
नमक स्वादअनुसार
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें, उसमें तेज पत्ता डालें और फिर कटे हुए प्याज डाल कर भूरा होने तक भूने। दूसरी ओर एक मिक्सर में अदरक, लहसुन, जीरा, काली मिर्च, इलायची और लौंग पीस कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। जब प्याज भूरा हो जाए तब उसमें कीमा और कलेजी मिला दें और दो-तीन मिनट तक के लिये पकाएं। अब मटन पर कटी हुई हरी मिर्च और तैयार पेस्ट को डालें। अच्छी तरह से मिलाएं और हल्के आंच पर पांच मिनट तक के लिये पकाएं। जब देखने लगे कि सामग्री तेल छोड़ने लगी है तब उसमें कटे टमाटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और हरी धनिया पाउडर मिलाएं और दो मिनट तक के लिये पकाएं। अब पैन में 1 कप पानी डाले और 5-7 मिनट तक के लिये ढक्कन लगा कर पकने दें। जब ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तब उसमें दो चम्मच दही मिला कर दो मिनट तक पकाएं। अब कीमा कलेजी को घी तथा कटी हुई हरी धनियां छिड़क कर परोसे।



Click it and Unblock the Notifications
