Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अवध का लाजवाब स्वाद: कीमा मटर करी
कीमा करी मटर अवध की एक खास डिश है। यह रॉयल डिश, मटर और मीट को पीस कर तैयार की जाती है। इसको बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और खाने में भी इसका कोई जवाब नहीं। इसको बनाने के लिये आपको किसी स्पेशल ट्रेनिंग की आपश्यकता नहीं है क्योंकि यह बहुत ही सरल विधि है। आइये जानते हैं कीमा कमट को बनाने की विधि-

सामग्री-
1 किलो मटन कीमा, 500 ग्राम मटर, 2 कटे प्याज, 3 इंच पिसी अदरख, 8 कटे लहसुन, 1 बड़ा टमाटर, 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1 इंच दालचीनी, 1 तेज पत्ता, 2 चम्मच तेल, 1 चम्मच घी, 2 चम्मच हरी धनिया, नमक स्वादअनुसार।
विधि-
एक पैन में तेल गरम करें और उसमें तेज पत्ता, दालचीनी और जीरा डालें। जब यह हो जाए तब उसमें कटे प्याज डाल कर हल्का भूरा होने तक पका लें। फिर उसमें अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें और 2-3 मिनट तक अच्छे से भून लें। जब यह भुन जाए तब उसमें कीमा या पिसा हुआ मीट डाल कर लगातार मध्य आंच पर चलाते रहें। जब तक यह लाल या गुलाबी न हो जाए तब तक इसको चलाते रहें और जब उसमें से रस निकलने लगे तब उसमें मटर डाल कर हरी मिर्च डाल कर पांच मिनट तक चलाएं। जब आपको लगे की कीमा तेल पर तैरने लगा है, तब उसमें सारे मसाले डाल कर भून लें और फिर 3 कप पानी डाल दें। उसके बाद नमक डालें और पैन को ढंक कर 8-10 मिनट तक पकाएं। जब कीमा हो जाए तब उसे गैस से उतार दें और और उस पर घी तथा कटी हुई हरी धनिया डाल कर सजा दें। लीजिये तैयार हो गया आपका मटर कीमा करी, अब इसे जिसके साथ मन करे उसके साथ परोसे। वैसे जीरा राइस या फिर पुलाव के साथ इसे खाने का आनंद ही कुछ और होता है।



Click it and Unblock the Notifications
