Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
मैंगलोर फिश करी
मछली हर उम्र के इंसान के लिये बहुत ही फायदेमंद होती है। इसके कई सारे पौष्टिक गुण हैं। यह दिल से जुड़ी बीमारी, आखों और लीवर की हर तरह की बीमारी के लिये उपयोगी है। खैर यह तो बात मछली के गुण की हो गई तो, अगर आप भी नॉन वेज खाने के शौकीन हैं, खासतौर पर मछली के तो मैंगलोर फिश करी बना डालिये। यह रेसीपी मैंगलोर की है तो इसके लिये नारियल का होना बहुत जरुरी है।
जो लोग मैंगलोर घूमने जाते हैं वे वहां कि मैंगलोर फिश करी खाना कभी नहीं भूलते। लेकिन हम आपको बिना मैंगलोर घुमाए ही वहां कि मैंगलोर फिश करी की रेसीपी बनाना सिखाएंगे। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि को।

सामग्री -
मछली- 1/2 किलो
प्याज- 2
साबुत हरी धनिया- 2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 9 से 10
घिसी गरी- 2 कप
अदरक- 1 पीस
इमली- 1 पीस
हरी मिर्च- 5
नारियल पानी- 1/2 कप
तेल- 2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
हल्दी- चुटकीभर
नमक- स्वादअनुसार
विधि
- सबसे पहले पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम करें।
- उसमें लाल मिर्च, साबुत धनिया डाल कर तड़काएं।
- एक किनारे कटोरे में पानी गरम करें, उसमें एक टुकड़ा इमली का डालें और मिक्स करें। इसके बाद इमली वाला पानी छान लें।
- अब फ्राई किया हुआ लाल मिर्च, धनिया के दाने, इमली का पानी, नारिल का दूध और अदरक को एक साथ मिक्सी में पीसे।
- एक पैन में तेल गरम करें और उसमें प्याज फ्राई करें। इसमें पीसा हुआ मिश्रण डालिये, फिर हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक छिड़किये।
- एक बार जब आप ने मिश्रण को अच्छी तरह से पका लिया हो तब उसमें 2 कप पानी डाल कर उबालिये। आंच को तेज रखिये और इसमें मछली के पीस डालिये।
- इसे तब तक उबालिये जब तक कि मछली भली प्रकार से पक ना जाए।
आपकी मैंगलोर फिश करी तैयार है, इसे गरमा गरम चावल के साथ खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
