Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मसाला ब्रेड टोस्ट: ब्रेकफास्ट रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट रेसिपी ऐसी होनी चाहिये जो झट से तैयार हो जाए और आपका समय भी न बरबाद हो। आज कल लोग ब्रेड बटर या ब्रेड जैम खाना ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन अगर आप उसमें अंडा मिला कर खाएं तो वह और भी स्वादिष्ट लगने लगता है। आज हम आपको ब्रेकफास्ट के लिये मसाला ब्रेड टोस्ट बनाना सिखाएंगे। यह रेसिपी काफी हेल्दी भी है इसलिये आप इसे बच्चों को लंच में दे सकती हैं। आइये जानते हैं मसाला ब्रेड टोस्ट बनाने की विधि।

कितने- 2
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10-15 मिनट
सामग्री-
- ब्रेड स्लाइस- 6-8
- प्याज- 1 स्लाइस
- टमाटर- 1/2 स्लाइस
- हरी मिर्च- 1
- अंडे- 3
- काली मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- जीारा पावडर- 1 चम्मच
- टमैटो सॉस- 2 चम्मच
- बटर- 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक कटोरे में अंडा फोड़ कर फेंट लें।
- पैन में 1 चम्मच तेल गरम करें, उसमें आधा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च काट कर डालें।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें फेंटा अंडा डालें। अंडे को तुरंत ही चम्मच से तोड़ दें और उसकी भुर्जी बना लें।
- फिर उसी में नमक, काली मिर्च पावडर, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर, नमक और टमैटो कैचप डालें।
- इसे 2 मिनट तक पकाएं और फिर इसमें मसाला डालें।
- अब ब्रेड की स्लाइस को बटर लगा कर सेंक लें। फिर उस पर भुर्जी डालें। ऊपर से बचे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।
Comments
English summary
Masala Bread Toast: Breakfast Recipe
Story first published: Friday, September 5, 2014, 10:24 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2014



Click it and Unblock the Notifications
