Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
मसाला फिश फ्राई
Non Veg
oi-Staff
अगर आपको मछली के पकवान खाने पसंद हैं तो आपको एक बार साउथ इंडियन स्टाइल में मसाला फिश फ्राई जरुर ट्राई करना चाहिये। यह फिश फ्राई इतनी टेस्टी है कि इसे एक बार खाने के बाद आपका जी नहीं भरेगा।
READ: मजे से खाएं फिश कोफ्ता करी
यह क्रिस्पी और स्पाइसी होती है, जो अनेको फिश फ्राई से बिल्कुल अलग है। आप चाहें तो इसके साथ ढेर सारो एक्सपेरिमेंट कर के अपने हिसाब से मसाला तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं हमारी विधि से इसे बनाने का तरीका...

कितने- 2
तैयारी में समय- 5 मिनट
मैरीनेशन टाइम- 30 मिनट
पकाने में समय- 10-15 मिनट
सामग्री-
- फिश- 3 मध्यम आकार की साफ और चीरा लगाई हुई
- नारियल तेल- 3 से 5 चम्मच
- कडी पत्ती- मुठ्ठीभर
मैरीनेशन करने के लिये सामग्री-
- मिर्च- पावडर- 1 चम्मच
- कशमीरी मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 2 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- नींबू का रस- 1 से 2 चम्मच
विधि -
- सभी मैरीनेशन वाली सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर के पेस्ट बना लीजिये। फिर इन्हें मछली पर अच्छी तरह से लगा दीजिये।
- फिर इसे 30 मिनट के लिये ऐसे ही छोड दें।
- अब पैन में नारियल तेल गरम करें, उसमें मछली को रखें और ढक्कन ढंक दें।
- फिर इसे 7 से 8 मिनट तक पकाएं। फिर इसे दूसरी ओर पलट दें और फिर पकाएं।
- ऊपर से कडी पत्ते डालें और गैस बंद कर दें।
- अब इन्हें सर्व करें।
Comments
English summary
मसाला फिश फ्राई
Story first published: Saturday, February 6, 2016, 10:28 [IST]
Other articles published on Feb 6, 2016
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











