Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
झटपट बनाएं मटन-मिर्च सालन

सामग्री :
1/2 किलो मटन, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1/2 किलो प्याज कटे हुए, 25 ग्राम साबुत धनिया, 25 ग्राम जीरा, 25 ग्राम सूखा नारियल, 25 ग्राम इमली पानी में गली हुई, 7-8 हरी मिर्च बीज निकाली व कटी हुई, 1/4 चम्मच हल्दी , 1/4 चम्मच लाल मिर्च, तलने के लिए तेल और नमक स्वादानुसार।
विधि :
साबुत धनिया, जीरा व सूखे नारियल को भूनकर पीसकर रख लें। मटन को नमक और अदरक-लहसुन के पेस्ट के साथ उबालें। जब मटन नर्म पड़ जाए तब उतारकर रख लें। हरी मिर्च को तेल में तलें और निकालकर एक तरफ रख दें। इसी तेल में कटे प्याज और भुना मसाला डालें। बचा हुआ अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। हल्दी और लाल मिर्च डालें। तेज आँच पर पाँच मिनट तक पकाएँ। मसाले में मटन के साथ इमली का पानी डालें। पाँच से सात मिनट तक और पकाएँ। स्वादानुसार नमक मिलाएँ। अब इसमें तली हरी मिर्च मिलाएँ और हल्के हाथ से मिक्स करें। चावल के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
