Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मटन पेपर फ्राई: आंद्रा स्पेशल रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
मटन पेपर फ्राई एक ढाबा स्टाइल नॉन वेज रेसिपी है जो कि आपको हाईवे पर ही मिलेगी। यह मटन पेपर फ्राई रेसिपी आंद्रा स्टाइल की कुकिंग से प्ररित है इसलिये काफी स्पाइसी है। अगर आप को नॉन वेज खाने का शौक है तो, आप इसे जरुर घर पर ट्राई करें। आपको इसमें ताजी खुशबू और स्वाद के लिये मसालों को तुरंत ही तवे पर भून कर पीसना होगा। इससे मटन का स्वाद कई गुना और बढ़ जाता है।
यह रेसिपी बहुत ही तीखी होती है इसलिये यह उनके लिये नहीं है जिनका दिल बहुत कमजोर है। अगर आपमें इसे खाने का दम है तो, चलिये शुरु करते हैं मटन पेपर फ्राई रेसिपी को बनाने की तैयारी।
संडे स्पेशल: चिकन 65
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
- मटन- 500 ग्राम
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- प्याज- 3
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- टमाटर- 2
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
- करी पत्ती- 6-7
- धनिया पत्ती- 2 गुच्छे
- सौंफ- 1/2 चम्मच
- साबुत काली मिर्च- 1 चम्मच
- खसखस- 1/2 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1 इंच
- लौंग- 2-4
- इलायची- 2
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- 3 चम्मच
विधि-
- प्रेशर कुकर में मटन, हल्दी और 3 कप पानी डाल कर 15 मिनट के लिये पका लें। आंच धीमी रखें।
- एक पैन गैस पर रखें और उस पर सौंफ, जीरा, खसखस, काली मिर्च के दाने, लौंग और इलायची को 1 मिनट के लिये भून लें।
- जब मसाले रोस्ट हो जाएं तब उसे मिक्सी में बारीक पीस लें।
- अब एक बर्तन में तेल गरम करें, उसमें तेज करी पत्ते डालें।
- फिर प्याज डाल कर गुलाबी भूनें। फिर अदकर लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट पकाएं।
- अब प्रेशर कुकर से मटन पीस निकालें और मसाले के साथ मिक्स कर के उसे पकाएं।
- फिर कुछ देर के बाद कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, नमक और पिसे मसाले डालें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि मटन का सारा पानी सूख ना जाए और वह ग्रेवी में अच्छी तरह से लिपट ना जाए।
- अब ऊपर से काली मिर्च पाउडर डाल कर 3 मिनट पकाएं और फिर आंच बंद कर दें।
Comments
English summary
Mutton Pepper Fry: Andhra Spl Recipe
Story first published: Thursday, May 22, 2014, 10:32 [IST]
Other articles published on May 22, 2014



Click it and Unblock the Notifications
