जायकेदार पालक चिकन

सर्दियों का मौसम एक ऐसा मौसम होता है जिसमें आपको तरह-तरह की हरी साग सब्‍जी बाजार में मिल जाएंगी। इसी दौरान पालक भी काफी मिल जाते हैं। अब पालक का साग तो हर घर में ही बनाया जाता है तो, जायका बदलने के लिये क्‍यूं ना कुछ अलग सी टेस्‍टी डिश बनाई जाए। आज हम आपको पालक चिकन रेसीपी बनाना सिखाएंगे, जो कि बहुत ही टेस्‍टी भी होगी और स्‍वास्‍थ्‍य के लिये भी अच्‍छी होगी। आइये जानते हैं पालक चिकन ग्रेवी जो कि एक मेन कोर्स रेसिपी है, उसको बनाने कि विधि जानते हैं।

कितने- 3-4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट

Palak Chicken: Side Dish Recipe

सामग्री-

  • चिकन- 250 ग्राम ( बोनलेस और छोटे पीस में कटे)
  • पालक- 500 ग्राम (उबली)
  • अदरक और लहसुन पेस्‍ट- 2 चम्‍मच
  • प्‍याज- 2
  • दही- 1 चम्‍मच
  • हरी मिर्च- 3-4
  • हल्‍दी पाउडर- 1 चम्‍मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्‍मच
  • चीनी- चुटकीभर
  • नींबू रस- 1 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • तेल- 2 चम्‍मच
  • जीरा- 1 चम्‍मच
  • तेज पत्‍ता- 1
  • ताजी क्रीम- 1 चम्‍मच

विधि-

  • सबसे पहले चिकन को नमक, नींबू और अदरक-लहसुन पेस्‍ट लगा कर 30 मिनट तक मैरीनेट कर दें।
  • फिर पालक और हरी मिर्च का पेस्‍ट तैयार करें।
  • इसके बाद प्‍याज का भी पेस्‍ट तैयार करें।
  • फ्राइंग पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्‍ता डालें।
  • फिर प्‍याज पेस्‍ट डाल कर भूनें, फिर पालक पेस्‍ट डाल कर 5 मिनट भूनें। उसमें हल्‍दी पाउडर डाल कर मिक्‍स करें।
  • जब मसाला भुन जाए तब उसमें चिकन पीस डाल कर मिलाएं। इसे हल्‍की आंच पर 25 मिनट तक पकाएं। पैन को कवर करें और चिकन पीस को पकने दें।
  • अब उसमें फेंटी हुई दही और चीनी डाल कर मिक्‍स करें। इसे 2 मिनट तक पकाएं।
  • फिर नमक, धनिया पाउडर और धीरे से पानी डाल कर मिश्रण को उबालें।
  • जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब आंच बंद कर दें और गाढी क्रीम से गार्निश कर के सर्व करें।

Story first published: Tuesday, November 19, 2013, 13:02 [IST]
Desktop Bottom Promotion