Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
काम-काजी महिलाएं नाश्ते में बनाएं ये चिकन पुलाव
आज कल कई घरों में महिलाएं बाहर जा कर काम करने लग गई हैं। ऐसे में उनके लिये बहुत मुश्किल होता है कि वे सुबह उठ कर कोई महनत भरा ब्रेकफास्ट बनाएं। सुबह ब्रेकफास्ट के लिये समय न होने की वजह से वे कुछ खाती भी नहीं हैं। इसलिये आज हम आपको एक आसान सी और तुरंत बन जाने वाली ब्रेकफास्ट रेसिपी बताएंगे, जिसे बोलते हैं चिकन पुलाव। यह चिकन पुलाव बनाने के लिये आपको बस कुकर में सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर देनी है और फिर 2 सीटी में आपका चिनक पुलाव तैयार हो जाएगा। तो फिर यहां देखिये चिकन पुलाव की आसान और स्वादिष्ट रेसिपी।
कितने लोगो के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
चावल- 2 कप
चिकन- 250 ग्राम
प्याज- 2
टमाटर- 1
हरी मिर्च- 2
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 1/2 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- चुटकीभर
जीरा- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
पानी- 2 कप
विधि-
- कुकर में तेल गरम करें, उसमें जीरा और तेज पत्ता डाल कर तड़कने दें।
- फिर कटी प्याज डाल कर 2 मिनट तक भूने।
- फिर हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर डाल कर मिक्स करें। इसको कुछ देर पकाएं, फिर कटे हुए टमाटर डालें।
- 2 मिनट तक पकाएं फिर लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला डाल कर मिक्स करें।
- अब चिकन के पीस डालें और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- चावल को पानी सहित उड़ेद छें और सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स करें।
- प्रेशर कुकर में 2 सीटी लगाएं और गैस बंद कर दें।



Click it and Unblock the Notifications
