Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
स्वादिष्ट बटर चिकन जो मुंह में ला दे पानी
Non Veg
oi-Staff
सावन का लंबा महीना अब खतम हो चुका है, जिससे उन लोगों को काफी राहत महसूस हो रही है जो चिकन खाते हैं। नॉर्थ इंडियन डिश में चिकन बटर मसाला काफी फेमस नॉन-वेज डिश है। अगर आप भी चिकन लवर हैं तो आज ही बनाइये बटर चिकन। यह बटर चिकन काफी पुरानी रेसिपी है और लोगों को काफी पसंद भी है। इसमें मिलाया गया बटर और टमाटर बटर चिकन का फ्लेवर और भी ज्यादा निखार देता है। इस रेसिपी में कोई भी ताम झाम नहीं है। इसमें चिकन को मैरीनेशन करने की भी जरुरत नहीं है। । हम आपको बतायेंगे कि आप घर में कैसे चिकन बटर मसाला बना सकते हैं !आइये जानते हैं कि कैसे बनाते हैं बटर चिकन।
Recipe: जायकेदार मुर्ग दहीवाला

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- चिकन- 500 ग्राम बोनलेस
- प्याज- 4
- टमाटर- 3
- अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- टमाटर- 1 चम्मच
- बटर- 2 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- गरम पानी- 1 कप
विधि-
- सबसे पहले प्याज को बारीक पीस लें और टमाटर को भी बारीक पीस कर किनारे रखें।
- चिकन पीस को धो कर साफ करें और किनारे रखें।
- बटर को कुकर में गरम करें, उसमें पिसी प्याज डाल कर 5-7 मिनट पकाएं।
- इसके बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 3 मिनट तक पकाएं।
- फिर चिकन पीस को डालें और भुनें।
- अब इसमें टमाटर का रस, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर और नमक डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- इसमें टमैटो सॉस और कसूरी मेथी डाल कर मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें गरम पानी डालें और प्रेशर कुकर का ढक्कन लगा कर बंद कर दें।
- आंच धीमी रखें और चिकन को पकने दें।
- 3 सीटी आने के बाद कुकर को बंद कर दें और भाप निकलने दें।
- इसके बाद चिकन को चेक कर के देखें कि वह अच्छी प्रकार से पका या नहीं।
- एक बार चिकन हो जाने के बाद इसे हरी धनिया से गार्निश करें।
Comments
English summary
Quick & Easy Butter Chicken Recipe
Story first published: Wednesday, August 20, 2014, 11:09 [IST]
Other articles published on Aug 20, 2014



Click it and Unblock the Notifications