Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रमज़ान में बनाना न भूलें टेस्टी चिकन मलाई टिक्का
Beauty
oi-Staff
चिकन मलाई टिक्का रेसिपी एक क्रीमी फ़लेवर वाली डिश है, जिसे आप सोहुर के समय सर्व कर सकती हैं। यह काफी हेल्दी चिकन रेसिपी है क्योंकि इसमें दही, बटर और मलाई का प्रयोग किया जाता है।
यह सभी सामग्रियां कैल्शियम तथा स्वस्थ वसा युक्त होती हैं जो स्वास्थ्य के लिये अच्छी होती हैं। इस रेसिपी में काफी कम मसालों का प्रयोग किया जाता है।
इसका रिच क्रीमी फ्लेवर हर किसी को पसंद आता है। यह चिकन मलाई रेसिपी ओवन मे पकाई जा सकती है। अब आइये जानते हैं इसे पकाने की विधि।
READ MORE: जायकेदार मुर्ग दहीवाला
कितनेः 4 लोगों के लिये
तैयारी में समयः 30 मिनट
पकाने में समयः 1 घंटा
सामग्रीः
- बोनलेस चिकनः 1 किलो
- बटरः 3 चम्मच
- क्रीमः 1 चम्मच
- दहीः 2 चम्मच
- हरी इलायचीः 5
- अदरक लहसुन पेस्टः 1 चम्मच
- घिसी हुई जायफलः 1 चम्मच
- जीराः 2 चम्मच
- कटी हरी मिर्चः 3
- नींबू का रसः 1 चम्मच
- तेलः 3 चम्मच
- नमकः स्वादअनुसार
- घिसी चीजः 3 चम्मच
पकाने की विधि:
- चिकन पीस पर नमक और नींबू निचोड़ लीजिये। फिर इसे ढंक कर किनारे रख दीजिये।
- एक ओर दही, अदरक लहसुन पेस्ट, थोडा सा बटर, क्रीम, जीरा, इलायची, जायफल, हरी इलायची, चीज और तेल को मिला कर एक पेस्ट बनाएं।
- इस पेस्ट को चिकन पर मैरीनेट करने के लिये लगाएं।
- फिर चिकन को फ्रिज में 1 घंटे के लिये रख दें।
- 1 घंटे के बाद चिकन को निकाल कर 15 मिनट के लिये ग्रिल्ल करें और फिर इसे 15 मिनट के लिये ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर बेक भी करें।
- चिकन को बेक करते वक्त इस पर थोडा सा बटर भी लगा दें।
- जब चिकन बेक हो जाए तब इसे निकाल कर जीरा राइस या फिर नान के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
