Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
रमजान रेसिपीः शाही चिकन कोरमा
Non Veg
oi-Staff
रमजान आते ही लोगों के घरों में तरह-तरह के नॉन वेज तथा डिश की कई सारी रेसिपीज बनने लग जाती हैं। आज हम आपको इफ्तार पार्टी के लिये एक चिकन रेसिपी बनाना सिखाएंगे जिसका नाम है शाही चिकन कोरमा। यह एक स्पेशल नॉन वेज रेसिपी है क्योंकि यह शाही निजाम की किचन से निकल कर आई है। यह एक आसानी से बनाई जा सकने वाली चिकन रेसिपी है। चिकन कोरमा काफी मुस्लिम घरों में रमजान के दौरान पकाई जाती है। यह रमजान रेसिपी काफी टेस्टी है क्योंकि इसमें हम काफी सारा काजू और बादाम डालेगें। तो आइये जानते हैं कि यह शाही चिकन कोरमा किस प्रकार से बनाया जाता है। RECIPE: चटपटा बोटी कबाब
कितनेः 4
तैयारी में समयः 30 मिनट
पकाने में समयः 30 मिनट

सामग्रीः
- चिकन: 1 किलो
- दहीः 2 कप
- अदरक लहसुन पेस्टः 2 चम्मच
- लाल मिर्च पावडरः 2 चम्मच
- हल्दी पावडरः 1 चम्मच
- गरम मसाला पावडरः 2 चम्मच
- नींबू रसः 4 चम्मच
- दालचीनी: 1
- लौंगः 2
- हरी इलायचीः 2 काली खडी काली मिर्च
- केसरः चुटकी भर
- हरी मिर्चः 2
- नमकः स्वादअनुसार
- तेलः 4 चम्मच
- धनिया पत्तीः 2 चम्मच
- पुदीना पत्तीः 1 चम्मच
मसाला पेस्ट बनाने की सामग्रीः
- प्याजः 2
- बादामः 10
- काजू: 10
- खसखसः2 चम्मच
- घिसा नारियलः 2 चम्मच
विधिः
- चिकन को अच्छी प्रकार से धो लें और किनारे रख दें।
- एक पैन में बिना तेल डालें, कटी प्याज, बादाम, काजू, खसखस और नारियल को एक साथ डाल कर गोल्डन ब्राउन रोस्ट कर लें।
- उसके बाद मिश्रण को ठंडा हो जाने दें। फिर इसे हल्का पानी डाल कर बारीक पेस्ट बना लें।
- अब चिकन पीस कोा नींबू, दही, अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, हरी मिर्च, नमक, गरम मसाला, केसर और तैयार किये गए पेस्ट को लगा कर मैरीनेट कर लें।
- चिकन को कटोरे में रख कर उपर से फॉइल लगा कर ढंक कर 30 मिनट के लिये फ्रिज में रख दें।
- दूसरे पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें दालचीनी, लौंग, हरी इलायची, काली मिर्च डाल कर चलाएं।
- अब मैरीनेट किये चिकन को मध्यम आंच पर 20 मिनट के लिये पकाएं।
- फिर आधा कप पानी डालें। इसे हल्की आंच पर ढंक दें और पूरी तरह से पकने दें।
- जब चिकन पक जाए तब आंच धीमी कर के उस पर हरी धनिया और पुदीने की पत्ती डाल कर गार्निश करें।
- अब आप इस स्पेशल रमजान रेसिपी को शीरमाल या पराठे के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Ramzan Recipe: Shahi Chicken Korma
Story first published: Tuesday, July 8, 2014, 12:35 [IST]
Other articles published on Jul 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications
