Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्रिस्पी तंदूरी मछली
तन्दूरी मछली आज कल हर रेस्ट्रॉरंट में आम हो चुकी है। नॉन वेज खाने वाले लोग इसे बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। जब भी घर पर कुछ स्पेशल बनाना हो या नॉन वेज डिश तैयार करनी हो तो आप तंदूरी मछली को बनाना कभी न भूलें। यह स्वादिष्ट और चटपटी तंदूरी मछली हर किसी को को बहुत पसंद आएगी। तो देर किसी बात की आइये जानते हैं कि यह तंदूरी मछली बनती कैसे है।
सामग्री-
6 -7 बड़े मछली के पीस, 1 कप- मलाई या क्रीम, 1- अंडा, 2 कप- दही, 2 बड़े चम्मच- अदरक, पिसा लहसुन, 3 -4 बड़े चम्मच कार्न फ्लोर या बेसन, डेढ़ चम्मच चाट मसाला, डेढ़ छोटा चम्मच गरम मसाला, डेढ़ छोटा चम्मच नमक, टमाटर और प्याज सलाद के लिए, हरी मिर्च की चटनी, मक्खन या घी उपर लगाने के लिए।
विधि
सबसे पहले मछली को साफ़ करके नमक लगाकर भली भांति धो लें। अब दही को निथारकर इसमें मलाई या क्रीम, अदरक, लहसुन, कार्न फ्लोर या बेसन, चाट मसाला, गरम मसाला व नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इस पूरे मिश्रण में मछली पीस लपेटकर चार - पांच घंटे के लिए रख दें। अब अण्डों को खूब फेंट लें। अब तंदूर को गरम करके मछली मिश्रण के हर एक टुकड़ों को फेंटे गए अण्डों में डुबो कर ट्रे में जाली रखकर तंदूर के ऊपर रख दें व मछली को रोस्ट कर लें, इस प्रकार आपकी स्वादिष्ट तन्दूरी मछली तैयार है। इसको टमाटर, प्याज की सलाद और हरी मिर्च की चटनी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
