Latest Updates
-
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल -
National Broadcasting Day 2026: 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानें इसका इतिहास -
Guru Purnima 2026: कब है गुरु पूर्णिमा? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
रात में नजर आते हैं लिवर डैमेज होने के ये 5 लक्षण, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
Who Is Vijeta Dahiya: कौन हैं विजेता दहिया? वायरल वीडियो के बाद क्यों छिन गई CJP प्रवक्ता की जिम्मेदारी -
शरीर में दिख रहे ये 5 लक्षण करते हैं खराब गट हेल्थ की ओर इशारा, नजरअंदाज करने की न करें भूल
संदेश की रेसिपी: घर पर कैसे बनाएं बंगाली सौंदेश
दूध से बनी मिठाईयों की बात होती है तो बंगाल का नाम पहले आता है, यहां तक की मिठाईयों की दुकानों में भी बंगाली मिठाईयों का अलग ही सेक्शन बंटा हुआ होता है।
जिसमें सिर्फ दूध से बनी मिठाईयां ही आती हैं और इन्हीं मिठाईयों
में सबसे पहले नाम आता है बंगाली 'सौंदेश' यानी कि संदेश का।
छैने और गुलाब जल से बनने वाली इस लजवाब मिठाई का जन्म ही बंगाल से
हुआ है।
बड़े ही नाजुक तरीके से बनने वाली यह मिठाई इतनी मुलायम होती है, कि मुंह में रखते ही घुल जाती है। हालांकि बदलते वक्त के साथ इस पारम्परिक मिठाई में बहुत से नए फ्लेवर्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट किए जा रहे हैं।
अगर आप भी, घर आए मेहमानों को बंगाल की याद दिलाना चाहते है तो, आज हम आपसे साझा कर रहे हैं इस मीठी- मीठी मिठाई की स्वीट सी रेसिपी।
इतना ही नहीं, आपका काम और आसान बनाने के लिए हम आपके लिए लाए है, इसका रेसिपी वीडियो, स्टेप बाई स्टेप विधि और फोटोज भी।
संदेश का रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मिठाई
Serves: 7-8 पीस
-
दूध - 1 लीटर
बर्फ - 1 कप
पिस्ता (कटे हुए) - ¼ कप
सिट्रिक एसिड(नींबू का सत) - ¼ टेबिल स्पून
पीसी हुई चीनी - ¾ कप
गुलाब जल - 2 टेबिल स्पून
-
1. एक पैन में, दूध डालें।
2. इसे ढक दें और तेज आंच पेे पकने दें।
3. जब दूध उबलने लगें, तो गैस बंद कर दें।
4. अब इसमें सिट्रिक एसिड मिक्स करें।
5. 2-3 मिनिट तक लगातार हिलाते रहें, जब तक कि दूध फट न जाए।
6. जब एक बार यह फट जाए तो, तुरंत बर्फ डाल दें और उसे पिघलने दें।
7. अब एक बाउल के उपर कपड़ा लगाएं।
8. अब इस कपड़े पर छैना डाल दें।
9. फिर इस कपड़े को एकत्रित कर, एक पोटली सी बनाकर, पूरा पानी नितार दें।
10. इसके बाद कपड़े को 10 मिनिट के लिए लटका दें, ताकि बचा हुआ पानी भी पूरा निकल जाए।
11. अब कपड़े को खोलकर, छैना निकाल लें।
12. अब छैने को मिक्सी जार में डालें और उसके टूकड़े कर लें।
13. अब छैने का पेस्ट सा बना लें।
14. इसे एक प्लेट में निकाल लें।
15. अब अपने हाथों से इसे मसले, ताकि किसी तरह का कोई गुठला न बनें।
16. अब इसमें पीसी हुई चीनी और गुलाब जल मिक्स करें।
17. फिर इसे करीबन 1 मिनिट के लिए गूंथ कर मुलायम बना लें।
18. इसके बाद इसे 15-20 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दें।
19. अब इसे बराबार हिस्सों में बांट लें और हथेलियों से इसके पेड़े बना लें।
20. इसके बाद इनके उपर पिस्ता लगाकर गार्निंश करें।
21. इन तैयार संदेशों को आधे घंटे तक फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा परोसे।
- 1. आप चाहें तो दूध को फाड़ने के लिए दही, नींबू और सफेद सिरके का इस्तेमाल भी कर सकते है।
- 2. दूध के फटने पर तुरंत बर्फ मिलाएं, ताकि यह बहुत ज्यादा सख्त न हो जाए।
- 3. संदेश बनाते हुए यह जरूर जांच लें,कि इनमें किसी भी तरह की कोई दरार न हो।
- 4. आप चाहें, तो सादी चीनी के बजाए पाम शुगर यानी कि ताड़ की चीनी भी डाल सकते है।
- सर्विंग साइज - 1 piece
- कैलोरीज - 147 cal
- फैट - 7 g
- प्रोटीन - 3 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 17 g
- शुगर - 15 g
कैसे बनाएं बंगाली संदेश
1. एक पैन में, दूध डालें।

2. इसे ढक दें और तेज आंच पेे पकने दें।

3. जब दूध उबलने लगें, तो गैस बंद कर दें।

4. अब इसमें सिट्रिक एसिड मिक्स करें।

5. 2-3 मिनिट तक लगातार हिलाते रहें, जब तक कि दूध फट न जाए।

6. जब एक बार यह फट जाए तो, तुरंत बर्फ डाल दें और उसे पिघलने दें।

7. अब एक बाउल के उपर कपड़ा लगाएं।

8. अब इस कपड़े पर छैना डाल दें।

9. फिर इस कपड़े को एकत्रित कर, एक पोटली सी बनाकर, पूरा पानी नितार दें।

10. इसके बाद कपड़े को 10 मिनिट के लिए लटका दें, ताकि बचा हुआ पानी भी पूरा निकल जाए।

11. अब कपड़े को खोलकर, छैना निकाल लें।

12. अब छैने को मिक्सी जार में डालें और उसके टूकड़े कर लें।

13. अब छैने का पेस्ट सा बना लें।

14. इसे एक प्लेट में निकाल लें।

15. अब अपने हाथों से इसे मसले, ताकि किसी तरह का कोई गुठला न बनें।

16. अब इसमें पीसी हुई चीनी और गुलाब जल मिक्स करें।

17. फिर इसे करीबन 1 मिनिट के लिए गूंथ कर मुलायम बना लें।

18. इसके बाद इसे 15-20 मिनिट के लिए फ्रिज में रख दें।

19. अब इसे बराबार हिस्सों में बांट लें और हथेलियों से इसके पेड़े बना लें।

20. इसके बाद इनके उपर पिस्ता लगाकर गार्निंश करें।

21. इन तैयार संदेशों को आधे घंटे तक फ्रिज में रखें और ठंडा-ठंडा परोसे।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications