Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
स्ट्रॉबेरी और क्रीम स्विस रोल की रेसिपी
बाजार में मिलने वाला क्रीमी और यमी स्विस रोल का स्वाद तो हर किसी ने चखा है। किसी को स्ट्रॉबेरी फ्लेवर पसंद है तो किसी की जीभ को ब्लू बैरी और मैंगो जैसे विभिन्न फलों के स्वाद पसंद आते है।
इन स्विस रोल्स का स्वाद इतना उम्दा होता है कि इसे खाने वाला एक बार नहीं बल्कि इसे बार-बार खाने की लालसा रखता है। इसलिए आज हम आपके लिए लाए है इन्हीं स्विस रोल्स की आसान तरकीब, जिसकी मदद से आप इसे घर बैठें आसानी से बनाकर परिवार और दोस्तों के साथ इसका आनंद उठा सकता है।

Recipe By: पूजा गुप्ता
Recipe Type: मिठाई
Serves: 3-4
-
मैदा - 1 कप
अंडे - 3
चुटकी भर नमक
कैस्टर शुगर- 1कप
कुछ बूंदें वनीला एसेंस की
फिलिंग के लिए
कैरटोन क्रीम, विप्ड क्रीम - 11/2 कप
स्ट्रॉबेरी, कटी हुई - 8-10
आइसिंग शुगर, डस्टिंग के लिए
-
1. आॅवन को 200°C/400°F/ Gas 6 के तापमान तक सैट करें।
2. अब एक 33cm x 23cm/13 x 9 माप के स्विस रोल टिन को ग्रीसप्रूफ पेपर लगाकर तैयार कर लें।
3. एक बाउल में अंडे का सफेद हिस्सा लें और उसमे चुटकी भर नमक डालें।
4. अब इस मिक्सचर को इतने अच्छे से फेंटे कि दिखने में गाढ़ा और सूखा हो जाए।
5. इसके बाद इसमे चीनी मिलाकर फिर से बढ़िया से फेंटे ताकि यह गाढ़ा और चमकीला हो जाए।
6. फिर अंडे का पीला हिस्सा डालकर एक बार फिर से बढ़िया फेंटे।
7. अब मैदा को छानकर, धीरे-धीरे अंडे वाले मिक्सचर में डालते जाए और एक चम्मच से हल्के से फोल्ड करते जाए।
8. अगर किसी तरह का एसेंस इस्तेमाल कर रहें है तो वह डालें।
9. अब इस तैयार मिक्सचर को तैयार टिन में डाले और बराबर फैला लें।
10. 10 मिनिट के लिए इसे बेक करें।
11. अब एक ग्रीसप्रूफ पेपर लेकर उसे कैस्टर शुगर से डस्ट कर लें।
12. जब केक बेक हो जाए, तो इसे इसी पेपर पर निकाल लें, अब टिन पर लगा पेपर हटाए और बाहर की ओर निकल रहे, अतिरिक्त केक को धारदार चाकू से कांट लें।
13. केक के बड़े किनारे को अंदर की ओर रोल करें।
14. अब इसे ठंडा होने दें।
15. करीबन 20 मिनिट में ठंडा होने पर धीरे से ग्रीस पेपर को हटाते जाए।
16. अब तैयार विप्ड क्रीम और ऊपर की ओर कटी हुई स्ट्रॉबेरी लगाए।
17. इसके बाद इसे स्विस रोल बनाने के लिए एक फिर से रोल करें।
18. अंत में आईसिंग शुगर से डस्ट कर, इसे सर्व करें।
- 1. आप चाहे तो अपने स्वाद अनुसार किसी भी तरह के फ्रूट जैम, विप्ड क्रीम, लेमन कर्ड या फिर चॉकलेट स्प्रेड इत्यादी का इस्तेमाल कर सकते है।
- 2. अगर आप कोई छोटा टिन इस्तेमाल कर रहें है जैसे कि 28cm x 18cm/11 x 7, तो आप 50 g मैदा, 2 अंडें, 50 g कैस्टर शुगर का ही इस्तेमाल करें।
- सर्विंग साइज - 1 slice
- कैलोरीज - 198cal
- फैट - 12 g
- प्रोटीन - 4 g
- कार्बोहाइड्रेट्स - 18 g
- शुगर - 12 g
- डाइट्रेरी फाइबर - 14g
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
