Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
अपनी दीवाली खास बनाने के लिये घर पर बनाइये ये टेस्टी बर्फियां
दीवाली के इस खुशी के मौके पर मीठा खाना तो बनता ही है। ऐसे में अगर आप बिना महनत किये कुछ बनाना चाहती हों, तो बर्फी एक अच्छा ऑपशन है। काजू, ड्राई फ्रूट, चॉकलेट, खोया, नारियल या बेसन आदि की बर्फी के अलावा भी आप कई और भी बर्फियां बना सकती हैं।
READ: दीवाली पर ये आठ स्वादिष्ट मिठाइयां बनाना ना भूलें
आज हम आपको कुछ ऐसी खास बर्फियां बनाना सिखाएंगे जिन्हें आप आराम से घर पर बना सकती हैं। और अगर आपके पास इन बर्फी के अलावा कोई अन्य रेसिपी है तो हमें लिखना ना भूलें, हम उसे भी यहां पर शामिल करेंगे। तो आइये देखते हैं दीवाली पर बर्फी बनाने की आसान विधि।

बेसन खोया बर्फी
बेसन खोया बर्फी बनाने में काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। घर पर आए महमानों को अगर आप यह बेसन खोया बर्फी खिलाएंगी तो वह आपकी तारीफ किये बिना नहीं रह सकेगें।

पाइनएप्पल बर्फी
यह पाइनएप्पल बर्फी पाइनएप्पल से बनाई जाती है, जिसके छोटे पीस कर के बर्फी के बीच में भरा जाता है।

मूंगफली की बर्फी
मूंगफली की बर्फी बनाने के लिये बहुत ही कम सामग्री पड़ती है पर फिर भी बहुत टेस्टी लगती है।

नारियल की बर्फी
अगर आपको नारियल खाना पसंद है तो आपको नारियल की बर्फी भी जरुर पसंद आएगी। इसको किसी भी त्यौहार पर आप खुद बना सकती हैं साथ ही इसे 15 दिन तक फ्रिज में रख कर मेहमानों को खिला भी सकती हैं।

पनीर बर्फी
अगर आप पनीर दृारा बर्फी बनाना चाहें तो, वह भी मुमकिन है। जी हां, पनीर बर्फी को आप ओवन या फिर फ्राइंग पैन में बना सकती हैं।

काजू की बर्फी
दीवाली पर काजू की बर्फी बना कर आप महमानों से तारीफें बटोर सकते हैं। काजू का पेस्ट बनाना आसान है और आप इससे किसी भी प्रकार की बर्फी बना सकते हैं।

मैसूर पाक
इसे बनाने के लिए घी, मक्खन और बेसन का प्रयोग किया जाता है। यह खाने में इतनी मुलायम होती है कि मुंह में रखते ही घुल जाती है।

ब्रेड बर्फी
यदि आप बाजार से मगाई हुई महंगी और घी-तेल से भरी हुई मिठाई उन्हें खिलाने के चक्कर में हैं तो ऐसा ना कर के उन्हें घर की बनी ब्रेड बर्फी खिलाइये।

केले की बर्फी
यह रेसीपी एक स्वीट डिश है जो कि पके हुए केले से बनाई जाती है। यह केले की बर्फी सेहत के लिये काफी पौष्टिक और फायदेमंद होती है।

चॉकलेट बर्फी
कभी आपने चॉकलेट बर्फी ट्राई की है? यह उन लोगों को काफी पसंद आती है जिन्हें चॉकलेट खाने की आदत होती है। आप भी इसे दीवाली पर बनाएं और लोगों से तारीफें बटोरें।



Click it and Unblock the Notifications