Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
इस विधि से बनाएं टेस्टी मिल्क केक
Sweets
oi-Staff
उत्तर प्रदेश की मिठाइयों की बात ही कुछ और होती है। अगर यहां के टेस्टी मिल्क केक की बात कही जाए तो इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि एक मिठाई खाने के बाद भी मन नहीं भरता।
READ: बड़ी ही टस्टी होती है यह मूंग दाल बर्फी
मिल्क केक की रेसिपी काफी आसान है, लेकिन इसे बनाने का समय काफी ज्यादा है। आप को यह मिठाई घर पर एक बार जरुर ट्राई करनी चाहिये, पर हां इसके लिये संडे का ही दिन चुनें क्योंकि इसको बनाने के लिये दूध काफी देर के लिये पकाना पड़ता है।
आज हम आपको मिल्क केक की रेसिपी देंगे, जिसे नीचे दी गई विधि से बनाएं।

कितने- 4
तैयारी में समय- 5-6 घंटे
पकाने में समय- 2 घंटे
सामग्री-
- दूध- 10 कप
- फिटकिरी - 1/8 चम्मच
- शक्कर- 150 ग्राम
- घी- 2 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले एक गहरे तले के बर्तन में दूध को गाढा होने तक पका लें।
- फिर उसमें शक्कर और फिटकिरी मिलाएं और लगातार चलाती रहें।
- जब दूध दानेदार दिखने लगे और गाढ़ा हो जाए तब उसमें घी मिक्स करें।
- दूध को पकाती जाएं और जब दूध बर्तन के किनारे को छोड़ना शुरु कर दे तब इसे एक आधे इंच की थाली में, जिसमें घी लगा हो, उस पर उडे़ल लें।
- फिर इसे चार से पांच घंटो के लिये सेट होने के लिये रख दें।
- उसके बाद मिल्क केक को एक सर्विग प्लेट पर निकालें और उसे चाकू की मदद से छोटे पीस में काटें।
- आप देखेंगी कि मिल्क केक अंदर की ओर गहरा भूरे रंग का होगा, जिसका मतलब है कि वह अभी भी ताजा है।
Comments
English summary
इस विधि से बनाएं टेस्टी मिल्क केक
Story first published: Tuesday, March 1, 2016, 17:09 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2016



Click it and Unblock the Notifications
