Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
रक्षा बंधन पर लें टेस्टी मलाई घेवर का आनंद
घेवर बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई होती है और इसे छप्पन भोग के अंदर ही गिना जाता है। सावन में घेवर कि स्पेशल डिमांड होती है। कहते हैं कि सावन माह घेवर के बिना अधूरा होता है। सावन में तीज के अवसर पर बहन-बेटियों को सिंदारा देने की परंपरा काफी पुरानी है, इसमें चाहे कितना ही अन्य मिष्ठान रख दिया जाए लेकिन घेवर होना अवश्यक होता है। अगर आप और आपके परिवारजन को घेवर बहुत पसंद है तो आप इसे घर पर ही बना सकती हैं। इसको बनाने के लिये आपको थोडे़ टिप्स की आवश्यकता है।
आज रक्षा बंधन के उपलक्ष पर हम आपको अपनी ब्लागर लेखिका कि मलाई घेवर रेसिपी बताएंगे। यह रेसिपी को पहले घर पर ट्राई करती हैं और बाद में उसे हम से शेयर करती हैं। तो अगर इन्होनें खुद घर में मलाई घेवर बना लिया तो आप क्यूं नहीं। चलिये ट्राई करते हैं ये आसान सी रेसिपी।
सामग्री-
घेवर के लिये
घी- 1/4 कप
ठंडा फुल क्रीम दूध- 1/4 कप
मैदा- 2 कप
ठंडा पानी- 4 कप
पीले रंग का फूड कलर- चुटकीभर
तेल- तलने के लिये
सीरप के लिये
चीनी- 1 1/2 कप
पानी- 1 कप केसर घुला हुआ
इलायची- 2-3 कुंची हुई
मलाई रबड़ी के लिये
फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
चीनी- 1/4 कप
केवड़ा ऐसेंस- 2-3 चम्मच
इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
ड्राई फ्रूट्स- गार्निशिंग के लिये

घेवर बनाने की विधि-
- एक बडे़ कटोरे में घी और दूध को अच्छी तरह से फेटिये, फिर उसमें मैदा डाल कर दुबारा मिक्स कीजिये।
- अब इसमें पानी डालिये और पतला घोल बना लीजिये। इसमें बिल्कुल भी गांठे नहीं पड़नी चाहिये। फिर इसमें फूड कलर मिलाइये।
- अब एक छोटा सॉस पैन लीजिये, उसमें घी भर कर गरम कर दें, फिर उसमें घेवर का घोल एक गिलास में भर कर घी के किनारे किनारे डालें।
- ऐसा करते समय सावधान रहें और आंच को धीमा न करें, इसे तेज ही रहने दें।
- जब घोल बाहार निकलने लगे तो और घोल डालना बंद कर दें।
- अब घी के बुलबुलों को बैठ जाने दें।
- अब दुबार फिर सें घोल डालें।
- इसे 1 मिनट तक पकने दें और इसी तरह से 3-4 बार यह विधि दोहराएं।
- घेवर के सेंटर में कल्छुल से बड़ा छेद करें।
- इसे हाई आंच पर पकने दें और ऊपर की सतह को भूरा होने दें।
- उसके बाद घेवर को घी से बाहर निकाल लें।
- इसे एक प्लेट पर रखें और उस प्लेट को तिरछा कर दें जिससे तेल उससे निकल जाए।
- अब घेवर को सीरप में डुबोइये।
- 10 मिनट के बाद उसे प्लेट में निकालिये और उस पर मलाई रबड़ी फैला दीजिये।
- इसे कटे हुए बादाम और पिस्ते से सजाइये।

घेवर बनाने की विधि-

घेवर बनाने की विधि-

सीरप की विधि-
एक पैन में चीनी और पानी को गरम कीजिये।
उसमें केसर और कुटी हुई इलायची मिलाइये।
अब इसे खौला कर एक तार का सीरप तैयार कीजिये।




Click it and Unblock the Notifications
