Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
10 मिनट में बनाएं चना दाल चटनी
Veg
oi-Staff
डोसे के लिये लोग तरह तरह की चटनी बनाना पसंद करते हैं। इसलिये आज हम आपको डोसे के साथ चना दाल चटनी बनाना सिखाएंगे जो कि आसान भी है तो 10 मिनट में बन भी जाती है। इसे बनाने के लिये आपके पास केवल मिक्सी होनी चाहिये। यह साउथ इंडियन चना दाल चटनी नारियल के मिश्रण से बनाई जाती है। इसके लिये आपको ढेर सारे मसाले की भी आवश्यकता है। तो देर किस बात की आइये जानते हैं चना दाल चटनी बनाने की आसान सी विधि।
MUST TRY: राजस्थानी लहसुन की तीखी चटनी
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
- चना दाल- 2 चम्मच भुना हुआ
- नारियल- 100 ग्राम घिसा
- लाल मिर्च- 3
- इमली- थोड़ी सी
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया पत्ती- गार्निश करने के लिये
छौंकने के लिये
- तेल- 2 चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- उरद दाल- 1/2 चम्मच
- छोटा प्याज- 5 कटा हुआ
- कडी पत्ती- थोड़ी सी
विधि-
- एक पैन में आधा चम्मच तेल गरम करें, उसमें लाल मिर्च डाल कर चलाएं। आंच को धीमा ही रखें। जब हो जाए तब इसे किनारे रख दें।
- अब उसी पैन में फिर से आधा चम्मच तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें भुना हुआ चना दाल डाल कर चला कर पैन से निकाल लें।
- अब बाकी के बचे तेल में राई, उरद दाल और कडी पत्ती डालें।
- इसे चला कर कुछ ही मिनट में कटी प्याज डालें। जब प्याज गुलाबी हो जाए तब आंच बंद कर दें।
- एक बार जब तली हुई लाल मिर्च और रोस्ट की दाल ठंडी हो जाए तब इसे मिक्सी में घिसे नारियल, इमली, नमक और थोडे़ से पानी के साथ पीस लें।
- एक बार हो जाने के बाद इसे एक कटोरे में निकालें और ऊपर से छौंकने वाली सामग्री डालें।
Comments
English summary
10 Minute Chana Dal Chutney Recipe For Dosa
Story first published: Friday, February 20, 2015, 10:31 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2015



Click it and Unblock the Notifications