Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
टेस्टी आलू गोभी मसाला
अगर आप सोंच रहे हैं कि आज रात को ऐसा क्या बनाया जाए जो तुरंत बन भी जाए और लोगों को पसंद भी आए। तो चिंता ना करें, हम आपको बताएंगे कि आप ऑफिस से आने के बाद घर पर क्या बना सकती हैं। आपको अगर सिंपल सी चीज़ खानी हो तो आप आलू गोभी मसाला बना सकती हैं जिसे आराम से पराठे के साथ खाया जा सकता है।
इसे बनाना बहुत ही आसान है और यह झट पट बन भी जाती है। यह ऐसी सब्जी है जो कम समय में झट-पट तैयार हो जाती है। वैसे तो इस सब्जी को कई तरीके से बनाया जा सकता है। पर यहां पर आपके लिये है स्पाइसी वर्जन जो कि आपकी फेमिली को पसंद आएगा। आइये जानते हैं टेस्टी आलू गोभी मसाला की विधि-

सामग्री-
गोभी- 1 पीस में कटी हुई
आलू- 3
हरी मटर- 1 कप
प्याज- 1
अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
टमाटर- 2
जीरा- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
हींग- चुटकीभर
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- 2 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला पाउडर- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चमच
पानी- आधा कप
विधि-
- गोभी को काट कर उसे गरम पानी में थोड़ा सा नमक मिला कर रख लें। आलू काट कर पानी में छोड़ दें।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा, तेज पत्ता और हींग डालें।
- फिर कटी प्याज डाल कर पकाएं, उसके बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डाल कर 3 मिनट भूनें।
- फिर टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, नमक डाल कर पकाएं।
- अब इसमें हरी मटर, गोभी और आलू को डाल कर मसाले के साथ मिक्स करें और 5 मिनट पकाएं।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी डाल कर पैन को ढकें और आंच को धीमा कर दें।
- जब यह पक जाए तब गैस बंद कर दें और इसे धनिया पत्ती छिड़क कर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
