Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
आलू जीरा: जन्माष्टमी स्पेशल
जन्माष्टमी के दिन लोग स्पेशल और टेस्टी व्यंजन पसंद करते हैं। मिठाइयों के बारे में तो हमने आपको पहले ही बता दिया है पर अब बारी है साइड डिश की। जन्माष्टमी के दिन दोपहर के भोजन में अगर आप सब्जी बनाने कि सोंच रही हैं तो आलू जीरा को बिल्कुल मत भूलियेगा। आलू जीरे कि सब्जी हर किसी के घर में खाई जाती है, आलू के साथ जब मसाले लपेटे जाते हैं तो इसका स्वाद सच मुच बड़ा ही टेस्टी लगता है। घर पर अगर जन्माष्टमी के दिन महमानों की भीड़ लगने वाली है तो उनके लिये ये स्पेशल आलू जीरा कि सब्जी बनाना बिल्कुल भी मत भूलियेगा क्योंकि जब वो इसे खा कर आपकी तारीफ करेगें तो आपको ही सबसे ज्यादा खुशी होने वाली है।
कितने लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
आलू- 5 उबले हुए
जीरा- 1/2 चम्मच
हींग- 1/2 चम्मच
अदरक- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 2
धनिया पाउडर- 1 1/2 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
अमचूर पाउडर- 1 चम्मच
तेल- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- एक पैन में तेल गरम करें और जब वह बहुत गरम हो जाए तब उसमें जीरा और हींग डालें।
- फिर उसमें अदरक और हरी मिर्च काट कर डालें और 1 मिनट तक चलाएं।
- उसके बाद आंच को धीमा कर के धनिया पाउडर, हल्दी, अमचूर, चिली पाउडर डाल कर हल्के से चलाएं।
- उसके बाद पैन में उबले आलू को चार भागों में काट कर डाल मसाले के साथ मिक्स करें।
- इसके बाद इसमें नमक डालें और तब तक चलाते रहें जब तक कि आलू के साथ मसाला अच्छे से मिक्स न हो जाए।
- हल्की आंच पर 5 मिनट तक फ्राई करें और फिर गैस बंद कर के इसे हरी धनियां से गार्निश करें।



Click it and Unblock the Notifications
