Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कच्चे केले की कोफ्ता करी
कोफ्ता करी को बनाने के लिये कई सारी सामग्रियों का उपयोग किया जा सकता है। आज के कोफ्ता करी के लिये हम उपयोग करेंगे केला और आलू। आपको बता दें कि यह कोई लो कैलोरी फूड नहीं है, लेकिन जब आप इसे खाएंगे तो अपने वजन के बारे में बिल्कुल भूल जाएंगे। यह टेस्टी कोफ्ता करी, पूर्वी राज्य में बहुत ही मशहूर है, तो देर किस बात की आइये बना डालते हैं केले की कोफ्ता करी मिनटों में।

सामग्री-
4 कच्चे केले उबले
2 उबले आलू
2 प्याज पेस्ट
8 लहसून पेस्ट
2 इंच अदरक पेस्ट
1 बारीक कटा टमाटर
2 हरी मिर्च
1 चम्मच जीरा
1 तेज पत्ता
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच जीरा पाउडर
6 चम्मच तलने के लिये तेल
1 चम्मच घी
2 चम्मच आटा
नमक स्वादअनुसार
विधि-
सबसे पहले केले और आलू को प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक उबाल लें और फिर छील कर मैश करें। दूसरी ओर प्याज, अदरक, लहसुन का पेस्ट तैयार करें। मैश किये हुए केले में लहसुन-अदरक वाला आधा पेस्ट मिला कर नमक और थोड़ा सा आटा डाल कर अच्छी तरह से मिला लें। अब इस तैयार मिश्रण से गोलियां बनाएं। एक पैन में तेल गरम करें और उसमें इन गोलियों को भूरा होने तक लो फ्लेम पर डीप फ्राई करें। जब कोफ्ते के लिये बॉल्स तल हुठे हों तो उन्हें एक पेपर नैप्किन पर निकाल कर अलग रख दें। एक अलग पैन में घी गरम करें और उसमें तेज पत्ता, हरी मिर्च और जीरा डालें। अब पैन में लहसुन-अदरक वाला बचा पेस्ट डाल कर दो-तीन मिनट तक फ्राई करें। उसके बाद पैन में कटे टमाटर को थोड़ा सा नमक डाल कर भून लें, जिससे वह जल्दी हो जाए। अब एक कटोरे में लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर लेकर थोड़ा सा पानी डाल कर पेस्ट बना कर पैन में डालें। जब यह ग्रेवी के रूप में तैयार हो जाए तब उसमें कोफ्तों को हल्के से डालें और 2-3 मिनट तक ढंक कर पकाएं। आपके कोफ्ते तैयार हो चुके हैं, इन्हें रोटी और चावल के साथ मजे से खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
