Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
दाल-चावल के साथ बनाएं चटकीला बथुए का रायता
Veg
oi-Staff
दाल-चावल या पराठे के साथ साइड डिश में रायता होना कोई बड़ी बात नहीं है। उत्तर भारत में कई घरों में रायता बनाया जाता है फिर चाहे वह बूंदी का हो या फिर खीरे आदि का।
अगर आप रायते की कोई अलग रेसिपी ढूंढ रही हैं तो हम आपको बथुए के रायते की रेसिपी बनाना बता रहे हैं। बथुए का रायता बनाना काफी आसान है और कम समय में बनाई जा सकती है। बस आपके दृारा चुना गया बथुआ ताजा होना चाहिये।
READ: टमाटर और खीरे का रायता
सर्दियों के दिनों में बथुआ खाना शरीर के लिये काफी लाभदायक होता है। इसलिये बथुआ का यह रायता बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि।

कितने- 4 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- बथुआ- 1 बड़ी गड्डी
- जीरा- 2 चम्मच
- दही- 2 कप
- नमक- स्वादअुसार
- काली मिर्च पावडर- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले बथुए को अच्छी तरह से साफ पानी से धो कर महीन काट लें।
- एक पैन में जीरे को भून कर पीस लें।
- अब एक कटोरे में दही, नमक, काली मिर्च पावडर और आधा भुना जीरा पावडर और आधी लाल मिर्च पावडर मिक्स करें।
- फिर इसमें कटा हुआ बथुआ मिलाएं।
- इसे एक सर्विंग डिश में निकालें और ऊपर से भुना जीरा और लाल मिर्च पावडर छिड़के और ठंडा सर्व करें।
Comments
English summary
दाल-चावल के साथ बनाएं चटकीला बथुए का रायता
Story first published: Saturday, January 16, 2016, 8:04 [IST]
Other articles published on Jan 16, 2016



Click it and Unblock the Notifications
