Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
प्रेगनेंट महिलाओं के लिये अच्छा है कैबेज रवा उपमा
पत्ता गोभी एक हेल्दी सब्जी है, जिसे आप ब्रेकफास्ट के रूप में प्रयोग कर सकती हैं। वे महिलाएं जो प्रेगनेंट हैं उन्हें अच्छा नाश्ता करने की बहुत जरुरत होती है। सुबह के समय ब्रेकफास्ट में कैबेज रवा उपमा बनाइये क्योंकि इसमें बहुत सारा प्रोटीन और विटामिन मौजूद होता है। यह खाने में बहुत ही टेस्टी होता है इसलिये यह प्रेगनेंट महिलाओं को बहुत पसंद आएगा। पत्ता गोभी में फोलेट होता है जो कि प्रेगनेंट महिलाओं के लिये एक आवश्यक तत्व माना जाता है। तो आइये देर किस बात की जानते हैं कैबेज रवा उपमा कैसे बनाया जाता है।
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
रवा- 2 कप
राई- 1/2 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
उरद दाल- 1/2 चम्मच
चना दाल- 1/2 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 3
कडी पत्ते- थोड़े से
पत्ता गोभी- 1/2 कप
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
काजू- 20 ग्राम
तेल- 2 चम्मच
नमक
विधि-
- सबसे पहले पैन गरम कर के उसमें राई और जीरा डालें।
- फिर कडी पत्ते और फिर उरद दाल, लाल मिर्च और चना दाल डाल कर भूनें।
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट फ्राई करें।
- फिर उसमें बारीक कटी हुई पत्ता गोभी डाल कर कुछ देर भूनें और फिर उसमें काजू और थोड़ा सा पानी डाल कर मिश्रण को ढंक दें।
- इसे मिक्स कर के उबालिये और उसमें रवा तथा नमक डालिये।
- मिश्रण को चलाइये और फिर हल्की आंच पर 10 मिनट पकाइये।
- उसके बाद आंच बंद कर के उपमा सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications