Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह रोगियों के लिये चना दाल-खीरा
Veg
oi-Staff
चना दाल में बहुत सारा प्रोटीन होने के साथ ही आयरन और फाइबर भी होता है। चना दाल को काफी लोग खाना पसंद करते हैं। अगर आपको मधुमेह है तो आपके लिये चना दाल बहुत फायदा करेगी पर ऐसे ही साधारण विधि से चना दाल बना कर खाने में कोई मज़ा नहीं है। इसलिये चना दाल में डालना होगा थोड़ा और स्वाद जो हम डालेंगे खीरे से। अगर चना दाल में खीरा डाल कर बनाया जाए तो इसका स्वाद भी बढे़गा और कोई कैलोरी भी नहीं होगी। जब आप इसे गरमा गरम चावल
कितने- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- 3/4 कप चना दाल
- 1/2 कप बारीक कटा खीरा
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
- चुटकी भर हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच तेल
- नमक
गर्निश करने के लिये-
- 1 चम्मच धनिया पत्ती
विधि-
- चना दाल को धो कर पानी में लगभग 1 घंटे के लिये भिगो दीजिये।
- फिर कुकर में दाल और 2 कप पानी डाल कर 15 मिनट तक दाल को पका लें।
- नॉन स्टिक पैन में जीरा डालें।
- फिर पकी हुई दाल, अदरक-मिर्च का पेस्ट, हल्दी पाउडर और मिर्च पाउडर डाल कर 3 मिनट फ्राई करें।
- फिर उसमें कटा हुआ खीरा और नमक डाल कर 15 मिनट तक तब तक पकाएं जब तक कि खीरा गल ना जाए। जरुरत हो तो इसमें थोड़ा सा पानी भी मिला लें।
- अब इसे हरी धनिया से गार्निश करें और चावल या रोटी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
