Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
चाइनीज़ सॉल्ट एंड पेपर टोफू
Veg
oi-Staff
आज हम आपके साथ चाइनीज़ स्टाइल में बनाई जाने वाली साल्ट एंड पेपर टोफू रेसिपी शेयर कर रहे हैं , जो कि एक स्टार्टर रेसिपी है। आप इसे वैसे भी लंच में पराठे के साथ भी ले जा सकती हैं।
टोफू सेहत के लिये काफी अच्छी मानी जाती है इसलिये इसको अपनी डाइट में शामिल करना ना भूलें। तो अगर आप गोभी मंचूरियन, चिली पनीर या स्पिंग रोल खा कर बोर हो चुकी हैं तो आज शाम इसे ट्राई करना ना भूलें। आइये जानते हैं इसको बनाने की विधि-

कितने- 2 से 3 सदस्यों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- 200 ग्राम टोफू
- 1 बड़ा चम्मच कॉर्न स्टार्च
- 2 बड़े चम्मच तिल का तेल या कोई भी तेल
- 1 चम्मच काली मिर्च, कुटी हुई
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा लहसुन
- 1 बड़ा चम्मच बारीक कटा अदरक
- ⅓ कप कटी हुई स्प्रिंग अनयिन का सफेद हिस्सा या रेगुलर प्याज
- 1 सूखी लाल मिर्च
- 1 हरी मिर्च
- ½ चम्मच रेड चिली फ्लेक्स
- 1 से 2 चम्मच सोया सॉस
- ½ चम्मच राइस सिरका
- नमक - जरुरत अनुसार
- 1 से 2 बड़े चम्मच हरी प्याज के पत्ते
बनाने की विधि-
- टोफू को छोटे टुकड़ों में काट लें और उसमें लगे पानी को एक साफ कपड़े से पोछ लें।
- अब टोफू को एक कटोरे में डाल कर उस पर 1छोटा चम्मच कार्न स्टार्च छिड़के और मिक्स करें।
- एक फ्राइंग पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम करें, फिर उसमें टोफू के क्यूब्स डालें और उसे हल्का ब्राउन फ्राई करें।
- जब टोफू ब्राउन हो जाएं, तब उन्हें निकाल कर नैप्किन पर रखें।
- इसके बाद पैन में आधा चम्मच स्प्रिंग अनियन के सफेद हिस्से को डालें और 1 सूखी लाल मिर्च तोड़ कर, 1 चम्मच बारीक कटी लहसुन और 1 चम्मच कटी अदरक डालें।
- इसे मध्यम आंच पर 1-2 मिनट के लिये सौते करें।
- उसके बाद इसमें कुटी काली मिर्च, ½ चम्मच रेडि चिली फ्लेक्स डाल कर चलाएं।
- फिर इसमें 1-2 चम्मच सोया सॉस मिक्स करें।
- ऊपर से फ्राइड टोफू डालें।
- अब नमक मिलाए और 1 चम्मच राइस वेनिगर भी मिक्स करें।
- फिर आंच बंद करें और ऊपर से 2 चम्मच स्पिंग अनियम के पत्ते काट कर डालें।
- अब इसे स्टार्टर के तौर पर सर्व करें।
Comments
English summary
chinese salt and pepper tofu recipe
Story first published: Monday, September 19, 2016, 12:25 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2016



Click it and Unblock the Notifications
