Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
दही भिंडी मसाला
Veg
oi-Staff
दही भिंडी मसाला एक हैदराबादी सब्जी है जिसमें दही का प्रयोग कर के सब्जी को स्वादिष्ट बनाया जाता है। आप चाहे तो इसमें काजू और नारियल भी डाल सकती हैं। इसका स्वाद इससे और भी ज्यादा बेहतर हो जाएगा। अगर दही भिंडी मसाला को आप दाल-चावल के साथ खाएंगी तो इसका स्वाद आप कभी नहीं भूल पाएंगी। तो अगर आपको परिवार वालों का दिल जीतना हो तो उनके लिये इसे जरुर बनाएं। आप चाहें तो इसमें खुद के प्रयोग भी कर सकती हैं। तो आइये देखते हैं कि दही भिंडी मसाला कैसे बनाया जाता है।

सामग्री-
भिंडी- 600 ग्राम
अमचूर पाउडर- 2 चम्मच
पिसा गरम मसाला- 1 चम्मच
पिसी सौंफ- 1 चम्मच
पिसी लाल मिर्च- 2 चम्मच
पिसी हल्दी- 1 चम्मच
पिसा धनिया- 1 चम्मच
नमक- स्वादानुसार
देशी घी- 4 चम्मच
दही- 3 कप
साबुत लाल मिर्च- 3
हींग- 1 चुटकी
लंबी कटी अदरक
थोड़ा सा हरा धनिया।
विधि-
- सबसे पहले भिंडी को धो कर बीच से चीर दें।
- एक बर्तन में सारे मसाले एक-एक चम्मच मिलाएं व मिश्रण को भिंडी में बराबर मात्रा में भरें।
- कड़ाही में घी गरम कर भिंडी को फ्राई करें।
- अब एक बर्तन में दही लें और उसमें पिसी लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर फेंटे।
- थोड़ा सा पानी डालकर मध्यम आंच पर पकाएं। फ्राई की हुई भिंडी को दही में डालकर तब तक पकाएं जब तक दही गाढ़ा न हो जाए।
- पकने पर इसे कटे हुए धनिया के पत्तों और अदरक के टुकड़ों से सजाकर गरमागरम परोसें।
Comments
English summary
Dahi Bhindi Masala
Story first published: Friday, September 20, 2013, 13:30 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2013



Click it and Unblock the Notifications