Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हरी मटर की चटनी के साथ खाएं डोसा
Veg
oi-Staff
ब्रेकफास्ट करना बहुत ही जरुरी है और अगर आप इस वक्त पराठा या डोसा , इडली खाने के शौकीन हैं तब आपको हमारी बताई हुई चटनी जरुर भाएगी। यह चटनी है हरी मटर की। यह हरी मटर की चटनी काफी स्पाइसी है जो कि आपके फीके नाश्ते में स्वाद भर देगी। आप इसे पराठे या डोसे के साथ सर्व कर सकती हैं! आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि! RECIPE: ऑइल फ्री डोसा रेसिपी
कितनेः 3
तैयारी में समयः 20 मिनट
पकाने में समयः 15 मिनट

सामग्रीः
हरी मटरः 1 कप
घिसा नारियलः 1 कप
कटी प्याजः 1 मध्यम
हरी मिर्चः 2
घिसी अदरकः 1 चम्मच
घिसी लहसुनः 1 चम्मच
नमकः स्वादअनुसार
पानीः जरुरत के हिसाब से
तेलः 2 चम्मच
विधिः
- मटर को पहले साफ पानी से धो लें।
- फिर पैन में थोडा सा तेल डाल कर गर्म करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें बारीक कटी प्याज डाल कर फ्राई करें।
- थोडा सा नमक, बारीक कटी मिर्च, अदरक लहसुन घिस कर डालें।
- फिर इसमें हरी मटर डालें।
- कुछ देर के बाद इसमें घिसा नारियल डाल कर चलाएं।
- पैन को ढंक कर दें और मटर को पकने तक उसी में रहने दें।
- जब यह तैयार हो जाए तब गैस बंद कर दें और मटर को ठंडा होने दें।
- अब मटर को हल्का पानी डाल कर मिक्सी में पीस लें! आपकी हरी मटर की चटनी तैयार है।
Comments
English summary
Green Peas Chutney For Plain Dosa
Story first published: Thursday, July 10, 2014, 9:11 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications
