Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
स्वादिष्ट आलू का कुल्चा

आवश्यक सामग्री- कुल्चे के लिए
मैदा - 400 ग्राम, बेकिंग सोडा - 1/3 छोटी चम्मच, बेकिंग पाउडर - आधी छोटी चम्मच, चीनी - 1 छोटी चम्मच, तेल - 1 टेबल स्पून, दही - 2 टेबल स्पून, नमक - स्वादानुसार, कसूरी मैथी - 1 टेबल स्पून
आवश्यक सामग्री- भरावन के लिए
आलू 300 ग्राम, नमक - स्वादानुसार, हरी मिर्च - 1 -2 (बारीक काट लीजिये), अदरक - 1 इंच लम्बा टूकड़ा, अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मचलाल मिर्च, गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम, हरा धनियां - 1 टेबल स्पून कतरा हुआ
विधि-
मैदा को किसी थाली में छान लीजिये। मैदा में बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर, अच्छी तरह मिला लीजिये। मैदा के बीच में जगह बनाकर दही, नमक, चीनी और तेल डाल कर मिलाईये और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती के आटे से भी नरम आटा गूथिये। आटे को अच्छी तरह से मसल कर, बार बार उठा उठा कर, पलट कर 5 मिनिट तक गूथिये, आटे को एकदम चिकना कर लीजिये। गुथे आटे में हाथ से चारों ओर तेल लगाइये और किसी गहरे प्याले में रखिये। प्याले को मोटी टावल से ढककर गरम स्थान पर 2-3 घंटे के लिये रख दीजिये। लगभग दो घंटे में कुलचे का आटा फूल जाता है।
भरावन की विधि
आलू को छील कर बारीक तोड़ लीजिये। नमक, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर, अमचूर पाउडर लाल मिर्च, गरम मसाला और हरा धनियां डालिये । सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये, आलू की पिठ्ठी कुलचे में भरने के लिये तैयार है।
अब गुथे गये आटे से 8 - 10 लोइयां बनाकर तैयार कर लीजिये, आलू की पिठ्ठी से इतने ही गोले बनाकर तैयार कर लीजिये। आटे की एक लोई उठाइये, सूखा मैदा लगाकर 3 इंच व्यास में बेलिये, इस पर एक आलू की पिठ्ठी का गोला रखिये, आलू के गोले को हाथ से दबा कर चपटा कीजिये और बेले गये कुलचे को चारों ओर से उठाकर आलू को बन्द कर दीजिये। अब कुलचे को थोड़ी सी सूखी मैदा लगाकर, चकले या बोर्ड पर रखिये, बेलन की सहायता से 6-7 इंच व्यास में हल्का दबाव देते हुये बेलिये। बेले गये कुलचे के ऊपर, थोड़ी सी जीरा या अजवायन डालकर दबा कर चिपका दीजिये।
अब तवा आग पर रख कर गरम कीजिये, तेल लगाकर तवे को चिकना कर लीजिये, बोर्ड से कुलचा उठाइये और जीरा की सतह ऊपर करते हुये कुलचा तवे पर डालिये। ऊपर की सतह थोड़ी गहरी होने के बाद कुलचा पलटिये, निचली सतह पर हल्की ब्राउन चित्ती आने पर, ऊपरी सतह पर थोड़ा घी या तेल लगाइये और पलटिये, दूसरी सतह पर भी घी या तेल लगा दीजिये। कुलचे को दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये। सारे कुलचे इसी तरह बना लीजिए। आलू भरे कुलचे गरमा गरमा, दही, चटनी या छोले और अचार के साथ परोसिये और खाइये।



Click it and Unblock the Notifications
