Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
जायकेदार वेज मक्खनवाला रेसिपी
Beauty
oi-Staff
वेज मक्खनवाला एक गुजराती रेसिपी है जिसमें ढेर सारी सब्जियों को पहले भाप में पकाया जाता है और फिर उसे टमाटर की ग्रेवी में पका कर सर्व किया जाता है। इस रेसिपी में ढेर सारी मलाई और बटर का भी प्रयोग होता है इसलिये अगर आप डाइटिंग पर हैं तो इसका सेवन थोड़ा ही करें।
आप चाहें तो इसमें सब्जियों की जगह पर पनीर का भी प्रयोग कर सकती हैं। यह डिश खाने में बड़ी ही जायकेदार और मीडियम स्पाइसी होती है।
इसको खाने में टमाटर का खट्टापन भी पता चलता है। पर हां यह ग्रेवी खाने में थोड़ी भारी होती है इसलिये इसे अगर लंच में खाया जाए तो अच्छा है। अब आइये जानते हैं इसकी रेसिपी...
कितने- 2-3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
प्रेशरकुकर में पकाने वाली सामग्री-
- टमाटर- 4 छोटे, बडे़ पीस में कटे
- हरी मिर्च- 1
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
भाप में पकाने वाली सामग्री -
- आलू- ⅓ कप, लंबा-लंबा कटा हुआ
- गाजर- ⅓ कप, ½ इंच पीस में कटा
- बींस- ⅓ कप, ½ इंच पीस में कटी
- शिमला मिर्च- ⅓ कप, ½ इंच पीस में कटी
- फूल गोभी- ⅓ कप, छोटे छोटे फूल अलग किये हुए
- हरी मटर- ⅓ कप
ग्रेवी बनाने की सामग्री-
- बटर- 2 चम्मच
- अदरक लहसुन पेस्ट - 2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पावडर- 1 ½ चम्मच
- पानी- 1 कप
- गरम मसाला - ½चम्मच
- कसूरी मेथी- 1 चम्मच, हथेलियों में मसल लें
- मलाई- 3-4 चम्मच
विधि -
- सबसे पहले हम टमाटरों को प्रेशर कुकर में काट कर डालेंगे। इसके साथ हरी मटर, लाल मिर्च पावडर और नमक भी मिलाएंगे।
- कुकर में दो सीटी आने तक टमाटरों को पकाएंगे।
- जब तक टमाटर पक रहे होंगे, हम अन्य सब्जियों को भाप पका लेंगे।
- शिमला मिर्च को भाप सबसे आखिर में भाप पर रखें, जिससे वह पूरी तरह से गले नहीं।
- सब्जियों को लगभग 15 मिनट लगेंगे भाप में पूरी तरह से पकने में।
- अब टमाटर को हम निकाल कर उसकी प्यूरी बना लेंगे।
- अब एक पैन लें, उसमें बटर गरम करें।
- मध्यम आंच पर आंच को रखें। फिर उसमें अदरक और लहसुन पेस्ट डालें।
- एक मिनट इसे चलाएं, फिर उसमें तैयार की हुई टमाटर की प्यूरी डालें। पैन को ढंक दें।
- जब टमाटर की प्यूरी थोड़ी गाढ़ी हो जाए तब उसमें लाल मिर्च पावडर और हरा धनिया पावडर मिक्स करें। थोड़ा नमक भी मिलाएं।
- अब इसमें पानी मिला कर इसे 5 मिनट तक पकाएं।
- उसके बाद इसमें सभी स्टीम की हुई सब्जियां मिलाएं।
- ऊपर से गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें।
- आखिर में क्रीम डालें और स्टोव को बंद कर दें।
- आपकी वेजिटेबल मखनी तैयार है, इसे कुछ देर ढंक कर रखें, जिससे यह पूरी तरह से सेट हो जाए और फिर सर्व करें।
Comments
Read more about: indian vegetarian recipes curry recipes veg recipe गुजराती रेसीपी gujarati recipe करी रेसिपी वेज रेसिपी
English summary



Click it and Unblock the Notifications
