Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऐसे बनाएं कटहल के टेस्टी कबाब
Veg
oi-Staff
कटहल की सब्जी और कटहल के कबाब दोनों का अपना ही मज़ा है। जो लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं उन्हें कटहल के कबाब खिला कर एक अच्छा सरप्राइज़ दिया जा सकता है। कटहल के कबाब खाने में बड़े ही टेस्टी लगते हैं। आप को बता दें कि ये बिल्कुल वेजिटेरियन मटन की तरह टेस्ट करते हैं।
अगर आप इन्हें एक बार खा लेंगे तो हमारा यह वादा है कि आप इसे दुबारा जरुर बनाएंगे। यह कटहल के कबाब की रेसिपी बनाने में काफी आसान है। आइये जानते हैं कि कटहल के कबाब कैसे बनाए जाते हैं।
इसे भी ट्राई करें- कच्चे केले के कबाब
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- कटहल- 2 कप
- चने की दाल- 1 कप
- प्याज- 2
- अदरक- 1 इंच पीस
- लहसुन - 5-6 कलियां
- जीरा- 1 चम्मच
- लौंग- 4
- बडी इलायची- 2
- हरी इलायची - 2
- काली मिर्च दाने- 1/4 चम्मच
- जायफल- 1 छोटा पीस
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- हरी मिर्च- 3-5
विधि-
- कटहल के छोटे पीस काट लें। फिर उसे और चने की दाल को एक साथ कुकर में डालें।
- फिर एक ओर अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, लौंग, बड़ी इलायची, हरी इलायची, जायफल, काली मिर्च और प्याज को मिक्सी में पीस लें।
- अब इस पिसे हुए पेस्ट को कुकर में कटहल के साथ डालें। इसमें थोडा सा लाल मिर्च पावडर , नमक और 1 कप पानी डालें।
- कुकर को बंद करें और 10 मिनट के लिये पकाएं। उसके बाद उबले हुए कटहल को कुकर से निकाल कर प्लेट पर ठंडा होने के लिये रखें।
- जब कटहल ठंडा हो जाए तब इसे हाथों से पीस कर पेस्ट बनाएं।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी हुई प्याज औरहरी मिर्च डाल कर कर लाइट गोल्डन ब्राउन भूनें।
- इसे कटहल के मिश्रण में मिक्स करें और उससे कबाब तैयार कर लें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें कबाब को दोनों ओर फ्राई करें।
- अब आपके कटहल के कबाब तैयार हैं, इसे पराठे या फिर रचटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Kathal Kabab Recipe
Story first published: Monday, March 2, 2015, 11:19 [IST]
Other articles published on Mar 2, 2015



Click it and Unblock the Notifications
