Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
बड़ी ही टेस्टी होती है यह कुंदरू की सब्जी
Veg
oi-Staff
कुंदरू को तिंदूरी भी कहा जाता है। यह देखने में बिल्कुल परलव की तरह होती है। कुंदरू की सब्जी को काफी लोग पसंद करते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होती है।
READ: चिली दही भिंडी फ्राई रेसिपी
अगर आप सोंच रही है कि कुंदरू की सब्जी को कैसे बनाया जाता है तो आइये पढ़ते हैं इसकी रेसिपी। कुंदरू की सब्जी में काला चना भी मिक्स कर सकते हैं।
READ: पराठे या नान के साथ खाएं पनीर मखमली
कुदंरू की सब्जी साउथ इंडिया में नारियल और सूखे मसालों को पीस कर बनाई जाती है। आज हम भी इसी विधि से आपको कुंदरू की सब्जी बनाना सिखाएंगे। आइये जानते हैं इसकी सलर विधि।

सामग्री -
- 1 कप कुंदरू लंबे आकार में कटे
- 1 कप काला चना भिगोया हुआ
- 1/2 कप घिसा नारियल
- 1/2 चम्मच जीरा
- 2-3 सूखी लाल मिर्च
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/2 चम्मच साबुत धनिया
- 1/2 चम्मच राई
- चुटकीभर हल्दी
- 4-5 कडी पत्ती
- 1 चम्मच नींबू का रस
- चुटकी भर हींग
विधि-
- रातभर भिगोए हुए चने को नमक और पानी मिला कर 3 सीटी तक प्रेशर कुकर में पका लें।
- कुंदरू को बीच से 3 भागों में काट कर बिना पानी के कुकर में 1 सीटी आने तक पका लें।
- एक मिक्सी में सूखी लाल मिर्च, जीरा और साबुत धनिया पीस लें।
- फिर पिसे मसाले में घिसा नारियल मिक्स कर दें, पानी ना मिलाएं।
- एक कढाई में तेल गरम करें, उसमें राई, हल्दी, हींग और कडी पत्ती डालें।
- उसके बाद कढाई में पिसा मसाला डाल कर कुछ देर के लिये चलाएं।
- उसके बाद इसमें कुंदरू और चने मिक्स करें, ऊपर से नमक मिलाइये।
- जब सब्जी में मसाले अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तब उसमें नींबू का रस निचोडिये और आंच बंद कर दीजिये।
- अब आप इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Kundru ki Sabzi Recipe
Story first published: Tuesday, May 12, 2015, 12:24 [IST]
Other articles published on May 12, 2015



Click it and Unblock the Notifications