Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
लाल मिर्च का बनारसी अचार
Veg
oi-Staff
खाने का टेस्ट बढ़ाना हो तो अचार काफी काम आता है। अगर आप भी घर पर कोई आसान सा अचार बनाना चाहती हैं तो बनारसी मिर्च का लाल अचार बना डालिये। इसको बनाने की विधि आज हम आपको बताएंगे।
READ: चटपटा गाजर का अचार
लाल मिर्च का बनारसी अचार खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है और सभी अचारों में सबसे अच्छा होता है। अगर आपको अपना खाना तीखा अच्छा लगता हो तो , लाल मिर्च का भरा अचार बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। यदि आपको यह लाल मिर्च ना मिले तो आप पतली वाली मिर्च से भी इसे बना सकती हैं। आइये देखते हैं इसको बनाने की विधि।

तैयारी में समय- 45 मिनट
बनाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 12-15 बड़ी ताजी लाल मिर्चें
- 1 कप सरसों का तेल
- ½ चम्मच हींग
- ½ कप राई पावडर
- ¼ कप मेथी दाना पावडर
- 2 चम्मच सौंफ
- ¼ कप नमक
- ¼ कप अमचूर पावडर
- 1½ चम्मच हल्दी पावडर
विधि -
- लाल मिर्च की डंडी को निकाल लें। मिर्च में बीच से चीरा लगा कर उसके बीज को भी निकाल दें।
- अब मसाला तैयार करेंगे।
- सबसे पहले सरसों के तेल को धूआं आने तक गरम कर लें। फिर इसे मसाले में डालने के लिये किनारे रख दें।
- फिर एक कटोरे में हींग, राई पावडर मेथी पावडर, सौंफ, नमक, अमचूर, हल्दी मिलाएं।
- आखिर में मसाले में ठंडा हो चुका 2 चम्मच सरसों का तेल मिलाएं।
- अब इस तैयार मसाले को मिर्च के अदंर भर दें।
- जब सभी मिर्चों में मसाले भर जाएं, तब उन्हें एक एक कर के सरसों के तेल में डुबो कर कांच के एक जार में भरें।
- फिर जार के अंदर बचा हुआ सरसों का तेल डालें और बंद कर के सूरज की धूप में कम से कम 1 हफ्ता रखें।
- आपका लाल मिर्च का चटपटा अचार सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
लाल मिर्च का बनारसी अचार
Story first published: Thursday, February 18, 2016, 9:00 [IST]
Other articles published on Feb 18, 2016



Click it and Unblock the Notifications
