Latest Updates
-
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य
आसानी से बनाएं बंगाली लुची आलूर दम
लुची आलू बंगाल की एक बड़ी ही फेमस डिश है, जो बड़े ही प्यार से खाई और खिलाई जाती है। इसे ज्यादातर सुबह के नाश्ते में बनाया जाता है। लुची का मतलब होता है पूड़ी, जिसे मैदे से तैयार की जाती है।
Veg
oi-Staff
लुची आलू बंगाल की एक बड़ी ही फेमस डिश है, जो बड़े ही प्यार से खाई और खिलाई जाती है। इसे ज्यादातर सुबह के नाश्ते में बनाया जाता है। लुची का मतलब होता है पूड़ी, जिसे मैदे से तैयार की जाती है।
लुची के साथ आलूर दम भी बनाया जाता है, जिसकी विधि आज हम आपको बताएंगे। तो अगर आपको बंगाल के व्यंजन से प्रेम है तो, लुची आलूर दम बनाना सीख लीजिये। आइये जानते हैं इसकी विधि-

कितने- 2
तैयारी में समय- 45 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
आलू दम के लिये सामग्री-
- आलू- 12 उबले और छिले हुए
- प्याज- 2 पेस्ट
- लहसुन की कलियां- 8 पेस्ट
- अदरक- 1 इंच पेस्ट
- टमाटर- 2 प्यूरी
- हरी मिर्च- 3 कटी
- जीरा- ½ चम्मच
- तेज पत्ता- 1
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी- ½ चम्मच
- धनिया पावडर- 1 चम्मच
- जीरा पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पेस्ट- ½ चम्मच
- घी- 1 चम्मच
- सरसों का तेल- 2 चम्मच
- शक्कर- ½ चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
लुची बनाने के लिये सामग्री-
- मैदा- 2 कप
- पानी- 2/3 कप
- घी- ½ चम्मच
- नमक- 1 चुटकी
- तेल- 3 कप
आलू दम बनाने की विधि -
- एक गहरे पैन में तेल गरम करें, फिर उसमें तेज पत्ता, जीरा और हरी मिर्च डालें।
- फिर थोड़ी सी शक्कर डाल कर 30 सेकेंड तक चलाएं। इसके बाद इसमें प्याज, अदरक और लहसुन पेस्ट डाल कर 2-3 मिनट भूरा होने तक पकाएं।
- उसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी, नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी, धनिया पावउर और जीरा पावडर ऊपर से डालें।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि तेल मसाले से अलग ना होना शुरु हो जाए।
- फिर उसमें उबले आलू डाल कर चलाएं। उसके बाद इसमें आधा कप पानी डालें और 5 मिनट तक पकने दें।
- आंच को धीमा कर दें और ऊपर से घी और गरम मसाला डाल कर आंच को बंद कर दें और पैन को उतार लें।
लुची बनाने की विधि-
- लुची बनाने की सभी सामग्रियों को एक साथ मिला लें और आटा गूथ लें।
- उसके बाद आटे पर गीला कपाड़ा डालें और 30 मिनट तक आटे को ऐसे ही रख दें।
- अब एक पैन में तेल गरम करें, उसमें लूची बेल कर डालें और भूरा होने तक पकाएं।
Comments
English summary
Luchi Aloor Dum Recipe
Story first published: Friday, January 6, 2017, 14:56 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2017



Click it and Unblock the Notifications
