Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लखनऊ की अवधी दाल
लखनऊ के हर भोजन का अपना अलग ही स्वाद होता है। यहां का नॉन वेज बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि यहां के वेज कुजीन को भूल जाया जाए। क्या आपने लखनऊ की अवधी दाल का स्वाद चखा है? अगर नहीं, तो इसे अपने किचन में जरूर पकाइये क्योंकि यह बहुत ही अलग अंदाज में बनाई जाती है। जिसमें तूअर दाल और दूध का मिश्रण होता है। आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि-

कितने लोगो के लिये: 4
पकाने में समय: 20 मिनट
सामग्री:
तूअर दाल- 1.5 कप एक घंटे के लिये पानी में भिगोई हुई
हींग- ½ चम्मच
हल्दी पाउडर- ½ चम्मच
हरी मिर्च- 3 कटी हुई
लहसुन- 4 कटा हुआ
सूखी लाल मिर्च- 2
घी- 2 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
दूध- 1 कप
हरी मिर्च- ½ कप कटी हुई
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
एक प्रेशर कुकर में आधा कप पानी, दाल, हल्दी, नमक, हींग और हरी मिर्च डाल कर दो सीटी आने तक पकाएं। जब दाल पक जाए तब उसे पांच मिनट तक ऐसे ही रहने दें, जिससे उसकी भाप निकल जाए। एक पैन लें और उसमें दाल को पलट दें। अपनी जरूरत के अनुसार पैन में हल्का सा पानी भी डाल सकती हैं, दाल को उबाल लें। एक दूसरा पैन लें और उसमें घी डाल कर गरम करें। उसके बाद उसमें लाल मिर्च, जीरा और कटा हुआ लहसुन डालें। अब इस तडके को दाल में डाल कर दाल को कवर कर दीजिये। 2 मिनट के बाद पैन से ढक्कन हटाइये और उसमें दूध डाल दीजिये। दाल में दूध डालने से दाल का स्वाद बदल जाएगा। अब दाल लखनवी को कटी हुई हरी धनिया से सजा कर गरमा गरम पुलाव या रोटी के साथ सर्व कीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
