Latest Updates
-
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
खट्टी मिठ्ठी हेल्दी और टेस्टी माहनी
खट्टी मिट्ठी माहनी मूल रूप से जम्मू और हिमाचल की रेसिपी है जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी है।
हमारे देश में हर प्रांत की हर मौसम के अनुसार एक विशेष व्ंयजन जरुर होता हैं। जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता हैं। हमारे यहां मसाले भी मौसम के अनुसार ही खाने में पड़ते हैं। हमारे देश है ही कुछ ऐसा, जितने प्रांत उतने स्वाद।
तो चलिये ऐसे ही एक रेसिपी के बारे में बताते हैं जिसको बनाने के लिए ज्यादा चीजों की भी ज़रूरत नहीं है और ये आसानी से बन भी जाती है। खट्टी मिट्ठी माहनी मूल रूप से जम्मू और हिमाचल की रेसिपी है जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी है।

सामग्री
- 4 कच्चे आम
- 2 बड़े चम्मच बेसन
- ½ छोटा चम्मच लहसुन
- नमक स्वादानुसार
- ½ छोटा चम्मच हल्दी
- 1 छोटा चम्मच मेथी दाना
- ½ छोटा चम्मच हींग
- 1 छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च
- 2 साबुत लाल मिर्च
- ½ छोटा चम्मच चीनी
विधि
• इस खट्टी मिट्ठी माहनी को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन, लहुसन, हींग, नमक और पानी डालकर बैटर को बना लें।
• एक कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें बैटर के पकौड़े बनाकर हल्का तल लें।
• अब आम के गूदे में बेसन,हल्दी, हींग, लाल मिर्च डालकर सबको अच्छी तरह से मिला लें।
• फिर एक दूसरे कढ़ाही में तेल गर्म होने के बाद उसमें मेथी दाना, हींग, साबुत लाल मिर्च डालकर छौंक डालें। उसके बाद उसमें चीनी और पकौड़े और बेसन के मिश्रण को डालकर थोड़ी देर तक पकाने के बाद आंच पर से उतार दें।
• एक सर्विग बाउल में इसको डालें और चावल और चने की दाल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
