Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
संडे स्पेशल डिश: मटर कोफ्ता
संडे को कुछ भरा-पूरा खाना बनाना हो तो मटर का कोफ्ता बना डालिये। यह बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता । इस डिश में कई सारे मसाले पड़ते हैं जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है। लेकिन आप इसका स्वाद अपने हिसाब से तयं कर सकती हैं क्योंकि बहुत से लोग ज्यादा मसाला खाना पसंद नहीं करते। यहां पर बिल्कुल ही सरल विधि दी गई है, तो देर किस बात की आइये जानते हैं कि कैसे बनता है यह मटर का कोफ्ता।
कितने लोगो के लिये- 4-6
पकाने में समय- 20-25 मिनट

सामग्री-
मटर 3-4 कप (उबले और मैश किए हुए)
चने का आटा- 3-4 चम्मच
अदरक, लहसुन का पेस्ट - 2 ½ चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 2 चम्मच
नींबू का रस - 1 चम्मच
जीरा पाउडर- आधा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 2 चम्मच
गरम मसाला - 1 चम्मच
तेल- 1 कप
नमक का स्वाद
विधि-
1. एक कटोरा लीजिये, उसमें पिसे हुए मटर, चने का आटा, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नींबू का रस, थोड़ा सा नमक अच्छी प्रकार से मिला दीजिये। अब इस तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी गोलियां बनाइये और किनारे रख दीजिये।
2. एक फ्राइंग पैन लीजिये और उसमें ¾ कप तेल डालिये। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें इन तैयार मटर की गोलियों को तल लीजये।
3. अब उसी पैन में तेल गरम कीजिये और जीरा तथा लाल मिर्च डालिये और तड़कने दीजिये। जब यह हो जाए तब उसमें प्याज का पेस्ट डाल दीजिये।
4. इसे 1-2 मिनट के लिये होने दीजिये, फिर अदरक-लहसुन पेसट, लाल मिर्च पाउडर, हरी धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और नमक डालिये। उसके बाद इसमें 3-4 कप पानी डालिये और उबलने दीजिये।
5. अब फ्राइंग पैन में सारे तले हुए कोफ्ते डालिये और 4 मिनट तक हल्की आंच पर पकने दीजिये। इसके बाद गैस बंद कर दीजिये, आपके मटर के कोफ्ते बिल्कुल तैयार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
