Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
मिक्स दाल तड़का
मिक्स दाल तड़का दाल बनाने में आसान और स्वाद में बेहतरीन है। यदि इसे जीरा राइस के साथ खाया जाए तो इसका स्वाद और भी ज्यायदा लाजवाब हो जाता है। घरों में दुपहर के समय दाल चावल बनाना आम बात है तो ऐसे में आज कुछ नया ट्राई कीजिये। आज अपने परिवार जनों के लिये मिक्स दाल तड़का बनाइये। दाल बनाने के लिये आपको तुअर, उड़द, मूंग और चना दाल मिक्स करना पड़ेगा, जिससे स्वाद निखर कर आएगा और साथ में आपको हर दाल से प्रोटीन भी मिलेगा। आइाये जानते हैं इसे बनाने की विधि को-
कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री
तुअर दाल - आधा छोटी कटोरी
उड़द दाल (छिलके वाली) - 1 चम्मच
मूंग दाल (छिलके वाली) - 2 चम्मच
चना दाल - 1 चम्मच
प्याज - 1 छोटा बारीक कटा हुआ
लहसुन - 2 छोटी कली बारीक कटी हुई
टमाटर - 1 मध्यम आकर का बारीक कटा हुआ
गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हल्दी - 2 चुटकी
नमक - स्वाद अनुसार
साबुत जीरा - 1 छोटा चम्मच
तेल - 1 छोटा चम्मच
खड़ी लाल मिर्च -1
विधि
- सारी दालों को अच्छे से धो ले और फिर प्रेशर कुकर में 3 कप पानी के साथ डालें।
- दालों के साथ कटा हुआ प्याज़, टमाटर और सारे मसाले डाल दें।
- फिर कुकर को बंद करके धीमे आंच पर रख दें।
- 10 मिनट बाद आंच तेज कर दें और 3 सीटी लगने के बाद गैस बंद कर दे।
- फिर कढाई चढ़ाएं और तड़के के लिए तेल डालें।
- जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमे साबुत जीरा डालें, जीरा तड़कने लगे तो खड़ी लाल मिर्च डाल दे, और उसमे बारीक कटा हुआ लहसुन डाल दे।
- जब लहसुन हल्का भूरा हो जाये तो इस तडके को दाल के ऊपर डाल दे।
- लीजिये तैयार हो गया आपका मिक्स्ड दाल तड़का।



Click it and Unblock the Notifications