Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
आज बनाइये मूली का पराठा
जोरों की भूख लगी हो और मूली का पराठा खाने को मिल जाए तो बात बन जाए। मूली का पराठा आप नाश्ते में भी खा सकते हैं और दुपहर को ऑफिस में भी लंच के रूप में ले जा सकते हैं। यदि इसे हरी या लाल टमाटर की चटनी के साथ खाया जाए तो मजा ही आ जाए। ध्यान रखें कि मूली कच्ची नहीं होनी चाहिये नहीं तो वह पेट में जा कर गैस बनाएगी।
मूली का पराठा उत्तर भारत में बहुत खाया जाता है और उससे भी ज्यादा पंजाब में। तो आइये देखते हैं मूली का पराठा बनाने की विधि।

लोगों के लिये- 4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
मूली- 1
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
धनिया पत्ती- 2 ठंडल
चाट मसाला- 1 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
गेहूं का आटा- 2 कप
मैदा- 1/2 कप
अजवाइन- 1/2 चम्मच
घी- 2 चम्मच
तेल- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
एक गहरे पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा और कटी हरी मिर्च डालें अब उमसें कटे प्याज डाल कर 3-4 मिनट के लिये भूनें। फिर घिसी मूली डाल कर 5 मिनट के लिये फ्राई करें। फिर नमक, धनिया पत्ती और चाट माला मिलायें। इसे 3 से 4 मिनट के लिये कुक करें। अब पैन को आंच से उतारें और ठंडा होने के लिये रखें।
अब एक किनारे आटा सानें, आटे को सानने से पहले उसमें अजवाइन, नमक और 1 चम्मच घी मिलाइये। इसके अलावा हल्का गरम पानी मिला कर उसे मुलायम बनाइये। अब साने गए आटे में 1 चम्मच मूली का मिश्रण भरिये और पराठे को बेल लीजिये।
पराठे को पैन में घी लगा कर सेंकिये।



Click it and Unblock the Notifications