Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
ब्रेकफास्ट में बनाएं मूंग दाल पालक चीला
Veg
oi-Staff
आपने बेसन का गरमा गरम चीला तो जरुर खाया होगा। तो अगर आपको वह अच्छा लगता है तो आज घर पर मूंग दाल पालक का भी चीला बना डालिये। यह एक हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी है जो कि घर में हर किसी का दिल जीत लेगी। इसे खाने से आपको प्रोटीन, मिनरल और विटामिन मिलेगा।
बाजार से लाई हुई ताजी पालक को छोटे टुकड़ों में काटिये और उसे मूंग दाल के पेस्ट के साथ मिक्स कर के चीला तैयार कर लीजिये। आप चाहें तो इसमें अन्य सब्जियां भी मिक्स कर सकती हैं। इसे ब्रेकफास्ट में चटकीली टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें। अब आइये देखते हैं इसे बनाने की विधि।

कितने- 4 चीले
समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 250 ग्राम पीली मूंग दाल
- 1/2 कप दही
- 50 ग्राम पालक
- 1 मध्यम आकार की प्याज
- 1 गुच्छा धनिया
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच अदरक
- 3/4 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच हल्दी पावडर
- 3/4 चम्मच मिर्च पावडर
- 1 नींबू
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- पकाने के लिये
विधि -
- मूंग दाल को पानी में 4-5 घंटे के लिये भिगो दें। फिर छान कर किनारे रख लें।
- अब मूंग दाल को जरा सा पानी डाल कर पीस कर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- चीले के घोल को एक बड़े बरतन में निकालें। फिर उसमें तेल को छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियां मिक्स कर लें।
- नमक को अपने स्वादअनुसार एडजस्ट करें।
- अब गैस पर तवा चढ़ा कर उसमें तेल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब ऊपर से चीले का घोल डाल कर फैलाएं।
- उसके बाद चीले के चारों ओर तेल डालें, जिससे वह चिपके नहीं।
- अब चीले के बेस को लाइट गोल्डन कलर का हो जाने दें, उसके बाद इसे पलट कर दूसरी ओर भी सेंक लें।
- जब यह हो जाए तब आप इसी प्रकार से अन्य चीले तैयार कर लें।
- इस मूंग दाल पालक चीले को खट्टी मीठी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Moong Dal Palak Cheela Recipe
Story first published: Saturday, January 30, 2016, 9:00 [IST]
Other articles published on Jan 30, 2016



Click it and Unblock the Notifications