Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मशरूम बटर मसाला
मशरूम बटर मसाला पनीर बटर मसाला की तरह ही होती है। यह बहुत ही तीखा और स्वादिष्ट व्यंजन है जिसे आप पार्टी वगैरह पर बना सकते हैं। इसकी विधि बिल्कुल वैसे ही है जैसे पनीर की रेसीपी बनाई जाती है। जब यह तैयार हो जाता है तो इसकी महम दीवाना बना देती है। हर इंसान को मशरूम की यह डिश एक बार जरुर ट्राई करनी चाहिये। तो आइये दोस्तों, जानते हैं मशरूम बटर मसाला बनाने की विधि को।
कितने लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
मशरूम- 200 ग्राम
प्याज- 2
टमाटर- 2
अदरक और लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच ल
काजू- 10-15 भिगोया और पीसा हुआ
लौंग- 2
दालचीनी- 1 इंच
दूध- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 2
गरम मसाला- 1 चम्मच
कस्तूरी मेथी- 1 चम्मच
केसर- चुटकीभर
धनिया- 3 चम्मच
बटर- 1½ चम्मच
घी- 3 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले मशरूम को धो कर दो भागों में काट लीजिये।
- एक छोटे कटोरे में केसर को दूध में भिगो कर रख दीजिये। एक फ्राइंग पैन में घी गरम कर के उसमें लौंग, दालचीनी, कस्तूरी मेथी और सूखी लाल मिर्च डालिये।
- फिर थोड़ी देर बाद प्याज को मध्यम आंच पर 2 मिनट के लिये भूनिये।
- अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, टमाटर, नमक मिलाइये।
- अब लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला छिड़किये। अब आंच को बंद कर दीजिये।
- अब उसी पैन में बटर को पिघलाइये, उसमें कटे हुए मशरूम और नमक डालिये। अब आंच जलाइये और मध्यम आंच पर मशरूम को पकाइये।
- एक बार जब वह हो जाए तब उसमें पिसा हुआ मसाला डालें और पानी डाल कर सब्जी को उबालें। फिर इसमें काजू का पेस्ट डाल कर ग्रेवी को मिक्स करें और तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढी न हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
