Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
टमाटर कोरमा: साउथ इंडियन करी
Veg
oi-Staff
यह साउथ इंडिया की एक साइड डिश है जो कि लेमन राइस या डोसे के साथ खाइ जा सकती है। टमाटर कोरमा में गरी घिस कर मिलाइये और देखिये कि इसका स्वाद कितना अच्छा आता है। इसके सरसों तथा कडी पत्ती भी डाली जाती है। तो अइये देखते हैं टमाटर कोरमा को बनाने की विधि को।
6: लोगों के लिये
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट

सामग्री-
टमाटर- 4
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2
अदरक- 1
लहसुन- 5
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पााउडर- 1 चम्मच
खसखस- 1 चम्मच
सौंफ- 1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
नारियल- 2 चम्मच
काजू- 8
राई- आधा चम्मच
कडी पत्ता- 5
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- मिक्सी में पहले खसखस, जीरा, सौंफ, घिसे नारियल और हल्का सा पानी डाल कर पेस्ट तैयार करें।
- एक गहरे तले बरतन में तेल डालें, जब यह गरम हो जाए तब राई, कडी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
- अब कटी प्याज डाल कर 3-4 मिनट के लिये भूनिये और फिर अदरक-लहसुन पीस कर डालिये।
- इसे अच्छे से कुक कीजिये और फिर उसमें कटे हुए टमाटर, नमक और हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालिये।
- इसे अच्छे से मिक्स कीजिये और 5 मिनट के लिये हल्की आंच पर पकाइये।
- जब मसाला पूरी तरह से हो जाए तब उसमें 2 कप पानी डाल कर उबालिये।
- अब इसमें खसखस पेस्ट डालिये और चलाइये।
- अब ग्रेवी को 3-4 मिनट के लिये होने दीजिये, बीच बीच में चलाइये।
आपका टमाटर कोरमा सर्व करने के लिये तैयार है।
Comments
English summary
Tomato Kurma: A Tangy Southern Curry | टमाटर कोरमा: साउथ इंडियन करी
Story first published: Thursday, January 24, 2013, 16:53 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2013



Click it and Unblock the Notifications
