Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नाश्ते में बनाइये मशरुम गोभी पराठा
आपने पराठे तो बहुत किसम के खाए होंगे लेकिन अगर सुबह नाश्ते में गरम-गरम मशरुम गोभी का पराठा मिल जाए तो क्या बात है। आज हम आपको मशरुम पराठा ही बनाना सिखाएंगे, जो कि खाने में बडा़ ही टेस्टी लगता है। आप इसे बच्चों के लंच बॉक्स में भी दे सकते हैं। यकीन मानिये यह पराठा बच्चों को बहुत ही पसंद आएगा। आइये देखते हैं पराठा बनाने की विधि-

कितने लोंगो के लिये- 4
पकाने में समय- 30-45 मिनट
सामग्री-
मशरुम- 1 कप कटा हुआ
प्याज- 1 कटा हुआ
गोभी- 250 ग्राम
गोभी- 3-4 पिसा हुआ
हरी मिर्च- 3-4 पिसी हुई
अदरक- 1 इंच कटा हुआ
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- ½ चम्मच
नमक
घी
तेल- 1 चम्मच
आटे के लिये-
गेहूं का आटा- 3 कप
पानी- 2 कप
नमक-चुटकी भर
घी- 1 चम्मच
विधि-
सबसे पहले गोभी के टुकडो़ को धो कर अच्छी तरह से घिस लें और पेस्ट बना लें। अब दूसरे बरतन में आटा सान लें और एक किनारे रख दें। अब एक पैन लें और उसमें कटे हुए प्याज़, घिसा हुआ मशरुम, गोभी, हरी मिर्च और अदरक को अच्छी तरह से मिला लें। फिर उसमें नमक, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं। इस मिश्रण को 10-15 मिनट तक के लिये धीमी आंच पर पकने दें। आंच बंद करने से पहले एक बार मिश्रण को चम्मच में ले कर चख लें। फिर आटा ले कर रोटी के आकार का बेल लें और उपर से उस पर घी का पेस्ट लगा दें। उसके बाद मिश्रण को आटे के अंदर भर कर दुबारा बेल लें और पराठे का आकार दें।
तवा गरम करें और पराठे को दोनो साइड से अच्छी तरह से लाल होने तक सेंक लें। इसी तरह से खूब सारे पराठे बना लें और उसे धनिया चटनी या ग्रेवी वाली सब्जी के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
