Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट मशरूम कोफ्ता
भारत में कोफ्ता रेसीपी काफी पॉपुलर है। यानी की हम कह सकते हैं कि चाहे घर में पार्टी हो या फिर कोई त्योहार, कोफ्ता तो बनाया ही जाता है। इसी तरह से मशरूम कोफ्ता भी बडा़ खास होता है, जो कि स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है। तो आइये देखते हैं इसको पकाने की विधि।
सामग्री-
10-12 टुकड़े मशरूम
4 उबले आलू
2 ब्रेड स्लाइस
2 चम्मच कॉर्नफ्लॉर
2 हरी मिर्च
2 प्याज
5-6 कलियां लहसुन
4 बड़े टमाटर
2 कटोरी दही
2 कटोरी क्रीम
2 छोटा चम्मच हल्दी
लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला
स्वादानुसार नमक

विधि-
मशरूम साफ करके नमक वाले पानी में उबाल लें। उबले हुए आलुओं में ब्रेड, कॉर्नफ्लॉर, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर मैश करें। अब थोड़ा-सा आलू का मसाला हाथ में लें और इसके बीच में मशरूम का एक टुकड़ा रखें। आलू के मसाले से इस टुकड़े को अच्छी तरह पैक कर दें। इसी तरह से मशरूम के टुकड़े भरकर सभी बॉल्स तैयार करें और गर्म तेल में सुनहरा होने तक तल लें और एक किनारे रख दें।
प्यूरी के लिए -
एक कड़ाही में थोड़ा-सा घी डालकर गर्म करें। इसमें बारीक कटा प्याज और लहसुन डालकर पकाएं। बारीक कटे टमाटर डालकर भून लें। नमक, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिला दें। अब क्रीम व दही डालकर प्यूरी को थोड़ा और पकाएं। कोफ्ते की करी तैयार है। सर्व करते समय बाउल में कोफ्ता रखकर ऊपर से गर्मा-गर्म प्यूरी डालें और बारीक कटे धनिए से सजाकर सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
