Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
स्वादिष्ट पनीर के सीक कवाब

सामग्री-
पनीर एक किलो (महीन कसा हुआ), मक्खन २० ग्राम (चार छोटा चम्मच), कार्नफ्लोर १५ ग्राम (एक बड़ा चम्मच), अदरक पिसी हुयी २५ ग्राम (पाँच छोटे चम्मच), हरी मिर्च ६ (बारीक कटी हुई), नीबू का रस १५ मिली लीटर (एक बड़ा चम्मच), प्याज बारीक कटी हुयी १५० ग्राम (तीन चौथाई प्याला), नमक और सफेद काली मिर्च स्वादानुसार
विधि-
मक्खन को छोड़ कर सभी सामग्री अच्छी तरह मिला लें। कार्नफ्लोर सबसे बाद में मिलाएँ। मिश्रण को १५ बराबर हिस्सों में बांटें। अब एक तरफ ओवन को १५०-७५ डिग्री सेंटी ग्रेट (३००-५० डिग्री फा.हा.) पर गरम करें। सलाखों पर चिकनाई लगा लें और हर हिस्से को गीले हाथों से ८-१० इंच लंबा कवाब का आकार देते हुए अच्छी तरह चिपका दें। ऊपर से मक्खन लगाते हुए ५-६ मिनट तक लाल कुरकुरा सेकें। लीजिए बन गया आपको स्वादिष्ट सीक कबाब। खीरा टमाटर और प्याज़ के सलाद और पुदीने की चटनी के साथ गरम परोसें। सीक कवाब को सीधे कोयले की आग पर अंगीठी में भी सेंका जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
