Latest Updates
-
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ
मधुमेह रोगियों के लिये कद्दू की दाल
Veg
oi-Staff
कद्दू दाल तड़का एक बहुत ही टेस्टी दाल रेसिपी है जिसमें तीन तरह की दालें और कदृदू एक साथ पकाया जाता है। यह दाल मधुमेह रोगियों के लिये काफी हेल्दी हो सकती है। इसे आप दिन में कभी भी बना सकती हैं।
READ: डायबिटीज वालों के लिये चाइनीज फ्राइड राइस
इसमें लहसुन का तड़का लगाएं और फिर इसे सर्व करने से पहले इसमें घी डालें। यह दाल काफी टेस्टी लगती है। तो अगर आपके घर पर कोई डायबिटीज का रोगी है जो साधारण सा भोजन कर के थक चुका है, तो उसे यह दाल बना कर जरुर खिलाएं। आइये जानते हैं कद्दू की दाल की असल सी रेसिपी।

कितने- 4 लोगों के लिये
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
- 1/4 कप तूअर दाल
- 1/4 कप मसूर दाल
- 1/4 मूंग दाल
- 1 इंच पीस अदरक, घिसा हुा
- 2 हरी मिर्च
- 1 इंच पीस दालचीनी
- थोड़ी सी तेज पत्ती
- 2 टमाटर, बारीक कटी
- 250 ग्राम कद्दू, छिला और कटा हुआ
- नमक- स्वादअुनसार
- 1 चम्मच हल्दी पावडर
छौंकने की सामग्री-
- 1 चम्मच घी
- 3 से 4 लहसुन
- 1 चम्मच जीरा
- 2 लाल सूखी लाल मिर्च
विधि -
- सबसे पहले सभी सामग्रियों को कुकर में डाल कर 2 कप पानी और नमक के साथ गैस प दो सीटी आने तक पका लें। छौंकने वाली सामग्रियां ना डालें।
- जब दाल पक जाए तब उसे किसी दूसरे बरतन में निकालें।
- अब तड़का तैयार करने के लिये एक छोटे पैन में घी गरम करें।
- फिर उसमें जीरा, लहसुन और लाल मिर्च डालें।
- इसे कुछ देर के लिये रोस्ट करें, फिर दाल में तड़का लगा दें।
- अब आपकी दाल तैयार है, इसे गरम गरम चावल और अंचार के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
मधुमेह रोगियों के लिये कद्दू की दाल
Story first published: Thursday, December 17, 2015, 8:00 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2015



Click it and Unblock the Notifications
